** *अफरोज अली तहसील मिश्रिख सीतापुर****
मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 21, मोहल्ला चंदूपुर में कराए गए 55 मीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय भार्गव ने फीता काटकर किया। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अजय भार्गव ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में चंदूपुर मोहल्ले में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए 55 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।मोहल्ला चंदूपुर के सभासद धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय भार्गव एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। अब सड़क बनने से मोहल्ले के लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क निर्माण कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका प्रशासन का धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि सड़क बनने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।इस अवसर पर सीताराम मौर्य, नामित सभासद देवेंद्र नंदवंशी, दयाराम पाल, रमाकांत मौर्य, महेंद्र मौर्य (प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सहादतनगर), ज्ञानेंद्र मौर्य (पत्रकार), अफरोज अली (पत्रकार), आलोक मौर्य, अमित मौर्य, उमेश प्रधान, कमलेश मौर्य, अरविंद मौर्य, रामू मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।उद्घाटन के समय अजय भार्गव ने फीता काटकर सड़क का विधिवत शुभारंभ किया तथा क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों का लाभ निरंतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
