प्रयागराज :थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 04 सोलर पैनल की बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-247/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त रजनीश पटेल पुत्र राम कैलाश पटेल निवासी ग्राम मानी उमरपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-25.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौड़िहार स्थित धरनीधर का पुरा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी के 04 सोलर पैनल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-15/16.06.2026 की रात्रि में थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत अटरामपुर में जल-जीवन मिशन के तहत लगे सोलर पैनल को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-247/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रजनीश पटेल पुत्र राम कैलाश पटेल निवासी ग्राम मानी उमरपुर थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-247/2026-धारा 303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त रजनीश पटेल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0-434/2018 धारा-323/504/506 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-247/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-
04 सोलर पैनल

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 ज्ञानमणि त्रिपाठी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार पाल, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह यादव, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 विपिन पाण्डेय, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. रि0का0 किशन सरोज, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. रि0का0 आकाश सरोज, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा
7571974858

Leave a Comment