मां बनने के बाद भी जारी रहेगा करियर? आईसीसी के नए नियम की सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक अहम पहल करते हुए गर्भावस्था के बाद खेल में वापसी को आसान बनाने के उद्देश्य से नया सिक्स-आर फ्रेमवर्क शुरू किया है। इस नीति के तहत खिलाड़ियों को मां बनने के बाद क्रिकेट में लौटने के लिए चरणबद्ध और व्यवस्थित सहायता प्रदान की जाएगी। आईसीसी का मानना है कि किसी महिला खिलाड़ी के लिए मां बनना उसके करियर का अंत नहीं होना चाहिए। इसी सोच के साथ तैयार किए गए इस फ्रेमवर्क को क्रिकेट जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

आईसीसी की इस पहल से भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ आईसीसी की यह पहल शानदार है। खेलों में सशक्तिकरण का मतलब यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी के सफर के हर चरण को सही व्यवस्था और समर्थन मिले।’सचिन ने आगे कहा, ‘इन दोनों में से किसी एक को चुनने से लेकर दोनों काम एक साथ करने तक का यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि हम खेल को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। यह दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों के भविष्य के लिए बहुत बड़ा कदम है।’

Leave a Comment