पीलीभीत/बिलसंडा: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को गांधी स्मारक सुन्दर लाल इंटर कालेज बिलसंडा में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी उद्वोधन का भी सामूहिक रूप से श्रावण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए, इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजीव कुमार मौर्य (भाजपा मंडल अध्यक्ष) प्रधानाचार्य सुरेश राय, गुड्डू राजपूत(भाजपा मंडल उपाध्यक्ष) गौरवय पटेल (भाजपा मंडल महामंत्री) राजा सिंह, सौरभ शुक्ला तथा भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेकों नगर वासी व क्षेत्रवासी शामिल हुए।
पीलीभीत: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योगाभ्यास, अनेकों लोग हुए शामिल।
