श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत व नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-13.06.2026 को 02 अभियुक्त 1. महेश सोनकर पुत्र स्व0 राजाराम सोनकर निवासी ग्राम सरायरहिया थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. राहुल सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर निवासी ग्राम सरायरहिया थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत बनी हॉस्पिटल के पास से कुल 25 पुड़िया में कुल 146 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 29 लाख 20 हजार रूपये/-) साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-158/2026 धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- महेश सोनकर पुत्र स्व0 राजाराम सोनकर निवासी ग्राम सरायरहिया थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष ।
- राहुल सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर निवासी ग्राम सरायरहिया थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-158/2026 धारा-8/21 NDPS Act थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
25 पुड़िया में कुल 146 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 29 लाख 20 हजार रूपये/-)।
अभियुक्त महेश सोनकर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-61/14 धारा-60 आबकारी अधिनियम थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-481/15 धारा-60 आबकारी अधिनियम थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-189/25 धारा-115(2)/190/191(2)/333/351(3)/352 भा0न्या0सं0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-158/2026 धारा-8/21 NDPS Act थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 सुरेश गिरी, प्रभारी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स कमिश्नेरट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 मनोज यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 रजनीश कुमार शुक्ला, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 सर्वेश यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- म0का0 मौसम कुमारी, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 विशाल सिंह, नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स कमिश्नेरट प्रयागराज ।
- का0 नन्दलाल, नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स कमिश्नेरट प्रयागराज ।
- का0 पुष्पेन्द्र तेवतिया, नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स कमिश्नेरट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
