श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-146/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व मु0अ0सं0-151/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. आनन्द गुप्ता पुत्र जगन्नाथ साहू निवासी कटका झूंसी थाना झूसी कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सुशील कुमार गुप्ता उर्फ गजाधर पुत्र स्व0 भागीरथी निवासी भागीपूर सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा दिनांक-12.06.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भागीपुर स्थित अभियुक्त आनन्द गुप्ता उपरोक्त के नवनिर्मित मकान के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए विद्युत तार (वजन करीब 123 कि0ग्रा0) व तार काटने के उपकरण बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-23.05.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत गोतावां के पास से व दिनांक-05.06.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत हनुमानगंज स्थित कालीदास मार्ग के पास से व विद्युत तार काट कर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-146/2026 व 151/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- आनन्द गुप्ता पुत्र जगन्नाथ साहू निवासी कटका झूंसी थाना झूसी कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष ।
- सुशील कुमार गुप्ता उर्फ गजाधर पुत्र स्व0 भागीरथी निवासी भागीपूर सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग के विवरण-
- मु0अ0सं0-146/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-151/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- चोरी के 123 कि0ग्रा0 विद्युत तार ।
- तार काटने के उपकरण ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 उपेन्द्र कुमार तिवारी, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 संजीव सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 नवनीत प्रताप सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 अरूण कुमार यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 अजीत कुमार, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 सतीश चन्द्र, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0म0का0 स्वाती कुमारी, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
