इंग्लैंड दौरे के बीच विलियमसन ने किया संन्यास का एलान

इंग्लैंड दौरे के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बड़ा एलान किया। विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही विलियमसन के 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में एक युग का अंत हो गया। विलियमसन ने 2025 में ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। 35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 378 मैचों में 19346 रन बनाए हैं जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं।

Leave a Comment