वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल चुकी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अब वैभव के टीम इंडिया में चुने जाने पर भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयाना देते हुए कि बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत होगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में कपिल देव ने कहा, “वह स्पेशल टैलेंट है, उसे टाइम दीजिए, लेकिन उसने अपने टैलेंट को अलग तरीके से दिखाया है. मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय है, लेकिन उसे टीम इंडिया में खुद को ठीक तरह से रखना होगा, खुद को फिट रखना होगा और बहुत सारी चीजें होंगी.”
