कासगंज: योग फॉर हेल्थ एजिंग थीम पर बारहवीं योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह 15से 21जून के भव्य तैयारियों हेतु जिला अधिकारी ने की बैठक

योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद मुख्यालय, तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायत में योग पर आधारित होंगे विविध कार्यक्रम

बारहवें योग दिवस 14 जून 2026 को श्री गणेश इंटर कॉलेज में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा शुभारंभ।

आईए हम सभी योग को अपनी जीवन शैली में अपनाकर संवहनीय विकास पर दें बल-डीएम

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद में बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘योग सप्ताह’’ 15 से 21 जून 2026 जनपद मुख्यालय सहित,तहसीलों, समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारी/समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष का थीम YOGA FOR HEALTH AGEING रखा गया है।
जिलाधिकारी ने शासन के मंशानुरूप बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून 2026 तक पूरे एक सप्ताह को ‘योग सप्ताह’ के रूप में मनाए जाने से संबंधित सभी तैयारियों/गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि इसमें मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति भी रहेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में योग को अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए नियमित योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। योग अभ्यास कर बीमारियों से बचा जा सकता है स उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों एवं विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, विचार संगोष्ठी दिनांक 20 जून 2026 योग प्रभात फेरी सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाय।
बैठक में सम्बन्धित अधिकारी सहित संस्थाओं के व्यवस्थापक व योगाचार/योग मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment