जानकारी के अनुसार बरसेर के उदेश वर्मा चाट व चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है आज दिन शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे अपना ठेला लेकर जब बगिया की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनके ठेले को टक्कर मार दी जिससे ठेला खाई में जा गिरा और उदेश वर्मा के गंभीर चोटें आई है डंपर इतनी तेज रफ्तार से था कि चाऊमीन का ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उदेश के मुंह व हाथ पैरों में चोटें आई है मौके पर पहुंची 112 ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए पीएससी रामनगर पहुंचाया।
सवांददाता : भूपेंद्र कुमार
