फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 आगामी त्योहारों एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहा और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई।
