कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपजिलाधिकारी सहावर, उपजिलाधिकारी न्यायिक कासगंज, यूआईडीएआई के प्रतिनिधि संदेश श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में बताया गया कि माह अप्रैल 2026 में जनपद में 4071 नए आधार नामांकन एवं 13,907 आधार अपडेट किए गए। जनपद में वर्तमान में 98 आधार किट क्रियाशील हैं। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग में 19 प्रतिशत, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 97 प्रतिशत, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 102 प्रतिशत तथा सभी वर्गों में कुल 92 प्रतिशत आधार संतृप्तीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि निदेशालय से समन्वय स्थापित कर प्राप्त 7 आधार किटों को शीघ्र क्रियाशील कराया जाए। प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 9 अक्रियाशील किटों को यूआईडीएआई एवं निदेशालय से समन्वय कर सक्रिय कराया जाए।
उन्होंने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर 5 से 15 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 75,554 छात्र डेटा मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट हेतु प्रदर्शित हो रहे हैं। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर यूआईडीएआई से किट शिफ्टिंग की अनुमति प्राप्त करते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उपडाकपाल डाकघर, टोन इंडिया लिमिटेड एवं बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि अपनी क्रियाशील किटों की सूची, पता एवं संपर्क व्यक्ति का नाम मोबाइल नंबर सहित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे आमजन की सुविधा हेतु समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा सके।
सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवस्थापित उपडाकघर में आधार से संबंधित सभी सेवाएं, जैसे निःशुल्क आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक कराना, नवीनतम फोटो अपडेट, जन्मतिथि एवं नाम संशोधन आदि कार्य सुगमता से किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति वैध अभिलेखों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन समीक्षा बैठक का आयोजन
