पीलीभीत:इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, तथा समर कैंप का हुआ समापन।

पीलीभीत: शुक्रबार को कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन हुआ। साथ ही इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें लूडो,कैरम, शतरंज, खो-खो कबड्ड़ी जैसे अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें कक्षा 10 के आयुष एवं विक्रांत ने लूडो में प्रथम भारतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 के उदित और प्रिंस ने कबड्डी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो खो में इंसान आज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार मौर्य ने बच्चों को पुरस्कृत किया और अत्यधिक गर्मी से बचने के उपाय बताएं।

सवांददाता : सोनपाल

Leave a Comment