डीह थाना क्षेत्र में साइकिल से समान लाने जा रहे एक किशोर की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पी एम को भेजा।पूरे गनेशराय मजरे जगदीशपुर गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है बड़ी बेटी नेहा 9वर्ष व उससे छोटा बेटा ऋतिक 7वर्ष वहीं पढ़ते है बच्चों की स्कूल में छुट्टी हो जाने पर अपने गांव आया था गुरुवार को पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई तो वह अपने भाई मुकेश को बुलाकर बच्चों को लेकर अपने मायके गुलाब गंज मजरे खुरहटी निवासी माताफेर के यहां चली गई जहां एक घंटे बाद उसका 7वर्षीय बेटा ऋतिक साइकिल से समान लाने जा रहा था तभी रामगंज – ख़ुरहटी मार्ग पर पूरे बाजार स्थित ए एन एम सेंटर के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया मां व पिता का रोरोकर बुरा हाल है ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि शव को पी एम को भेजा गया है ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
रायबरेली : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किशोर की मौत।
