फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लें और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने तथा कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पुलिस टीम से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।