एटा:जैंथरा में निकली विशाल बौद्ध धर्म शोभा यात्रा, युवाओं में दिखा उत्साह

 
एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 जनपद के जैंथरा क्षेत्र में युवा साथियों के सहयोग से विशाल बौद्ध धर्म शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी, युवा साथी एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान भगवान बुद्ध के विचारों और मानवता, शांति एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उदयवीर सिंह शाक्य ने की। वहीं आयोजन को सफल बनाने में श्री ज्ञान सिंह शाक्य धुमरी, श्री सत्यवान सिंह उर्फ सट्टन भैया, राजा का रामपुर एवं वीरेश शाक्य का विशेष सहयोग रहा।शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमी साथियों, युवा साथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलने का यह प्रयास समाज में भाईचारा, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देगा।