फर्रुखाबाद नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 जनपद में नगर पालिका के चार्जिंग पॉइंट हाल में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।समारोह में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल, एसडीएम रजनीकांत पाण्डेय तथा नगर पालिका परिषद के ईओ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान नामित सभासद श्री विकास पाण्डेय, श्री धर्मेंद्र राजपूत, श्री श्याम वाल्मीकि, श्रीमती ममता सक्सेना एवं श्रीमती मीरा सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित अतिथियों ने सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी नामित सभासदों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।