इटावा: ऊसराहार थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इटावा: ऊसराहार थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस सहायता 112 और साइबर सुरक्षा 1930 के बारे में जानकारी देते हुए आपात स्थिति में इनके उपयोग के तरीके समझाए। साइबर सुरक्षा के तहत बालिकाओं को समझाया गया किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा ना करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही वालिकाओं को सरकारी योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री नन्दराम रामचंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नन्दगांव कठौतिया में किया गया। ऊसराहार पुलिस के आरक्षी अंकित, महिला आरक्षी संगीता मौर्या, रिक्रूट महिला आरक्षी रिया सिंह ने बालिकाओं को साइबर सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के बारे में गहनता से समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार एवं प्रधानाचार्या नीता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।