ऐरवा कटरा: क्षेत्र के ग्राम नगला बरहा स्थित महामाया बौद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा का महापर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया और तथागत बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
धम्म चर्चा के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान के साथ बुद्ध वंदना और धम्म चर्चा से हुई। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की सबसे अधिक आवश्यकता है।
बुद्ध पूर्णिमा के विशेष अवसर पर भगवान बुद्ध के प्रिय भोजन ‘खीर’ का विशाल दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने कतारबद्ध होकर बुद्ध ज्ञान की चर्चा की और प्रसाद स्वरूप खीर ग्रहण की।
धम्म पर चलने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में बुद्ध के धम्म को अपनाने और अहिंसा व सदाचार के मार्ग पर चलने की बात कही। इस कार्यक्रम को सकुशल बनाने के लिए पुलिस व्यवस्था भी कराई गयी इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिकों सहित युवा मौर्यवंशी रंजीत शाक्य, राकेश शाक्य, अनूप शाक्य, अनिल तिवारी अजीत मौर्या, ध्रुव मौर्या, शिशुपाल शाक्य, अरुण कुशवाहा, अवनीश सैनी, कांस्टेबल अंकुश सहित महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
औरैया: ग्राम नगला बरहा स्थित महामाया बौद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा का महापर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया
