सम्यक पार्टी छतरपुर में तेजी से बढ़ा रही जन-संपर्क अभियान

छतरपुर, मध्य प्रदेश। सम्यक पार्टी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में संगठन विस्तार और जन-सम्पर्क को गति दी है। हाल ही में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें आम जनता, युवा और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया गया। 27 अप्रैल को प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य धर्मदास पांचाल के साथ जन-संपर्क अभियान चलाया गया। संभागीय प्रवक्ता रमेश सुगम विश्व ने बताया कि लोगों को सम्यक पार्टी के नियमों, उद्देश्यों और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोग सहमत और संतुष्ट दिखे तथा सदस्यता जुड़ने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की। 28 अप्रैल को ही दूसरे कार्यक्रम में सम्यक पार्टी की टीम ने शहर के युवाओं के साथ विशेष चर्चा की। युवा वर्ग से पार्टी के लक्ष्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बातचीत की गई। युवाओं ने पार्टी से जुड़ने और सक्रिय योगदान देने में रुचि दिखाई।

29 अप्रैल को पार्टी के उच्च नेताओं ने छतरपुर नगर कार्यालय का अवलोकन किया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव धर्मदास पांचाल, जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शेख सलीम, और व्यापार सभा के जिला महासचिव वीरेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नगर कार्यालय का निरीक्षण किया। बैठक में जल्द से जल्द नगर कार्यालय का उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया, ताकि पार्टी की गतिविधियां अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित हो सकें। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से सम्यक पार्टी छतरपुर जिले में अपनी जड़ें मजबूत करने और आम नागरिकों, युवाओं तथा व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रही है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से छतरपुर में सम्यक पार्टी की उपस्थिति और मजबूत होगी।