गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 30.03.2026 दिन सोमवार को थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुए अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। छात्राओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को किया गया जागरूक
