प्रयागराज,वाराणसी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 25 मार्च को इच्छुक अभ्यर्थी वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से करें रजिस्टेशन
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा दिनांक 25 मार्च, 2026 को स्थान- वाराणसी (राजकीय आई0टी0आई0, करौंदी वाराणसी परिसर) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न शहरों की 100 से अधिक कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है और उनमें 15 हजार से अधिक रिक्तियॉ उपलब्ध है। उक्त वृहद रोजगार मेले में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, राजकीय आई0टी0आई0 एवं जनपद प्रयागराज के अन्य प्रशिक्षित/बेरोजगार युवक /युवतियों को सेवायोजित कराया जायेगा।
जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन श्री अशोक कुमार ने बताया है कि इच्छुक लाभार्थी अपने समस्त दस्तावेज की मूल प्रति, छाया प्रति, 04 पासपोर्ट साइज फोटो एवं रिज्यूम के साथ प्रतिभाग करके इस अवसर का लाभ ले सकते है। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है। वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु दिये गये क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्टेशन किया जा सकता है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
