प्रेस नोट प्रयागराज,पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह घने कोहरे के आसार
पश्चिमी विक्षोभ एवं मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवाती हवाओं के साथ हुए संप्रवाह के परिणामस्वरूप पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बुदेलखंड क्षेत्र एवं संलग्न मध्यवर्ती भाग में 40-50 किमी./घंटा की तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हुई सामान्य से अधिक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर थमने के साथ आसमान साफ़ होने से बढे विकिरणीय शीतलन के कारण पूर्वांचल के कुछ भाग को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर भाग में रात के न्यूनतम तापमान में जहाँ प्रभावी गिरावट दर्ज की गई वहीं दिन में विकिरणीय उष्मन बढ़ने से अधिकतम तापमान में प्रभावी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि पूर्वांचल के कुछ हिस्मेंसों में बादलों की उपस्थिति के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में न्कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ | इसी क्रम में आगामी 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-3°C की क्रमिक गिरावट के साथ सामान्य के आस-पास पहुँच जाने की सम्भावना है, वहीं तेज पछुआ हवाओं के कारण दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है| इसके अतिरिक्त प्रदेश में जारी घने से बहुत घने कोहरे के दौर में 05 फरवरी से वायुगति बढ़ने के कारण राजधानी लखनऊ समेत सम्पूर्ण प्रदेश में कोहरे के घनत्व में उत्तरोत्तर कमी आने की सम्भावना है|
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
