दीपिका कक्कड़ की रिपोर्ट आते परिवार खुशी से झूमा

‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद अपने पहले PET स्कैन के बारे में फैंस को अपडेट किया था। उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में रिपोर्ट की डीटेल्स शेयर कीं। वीडियो में शोएब और दीपिका की शानदार नई लग्जरी कार की झलक भी देखने को मिली, जिसे वे घर लाए हैं।

वीडियो की शुरुआत में शोएब और दीपिका ने फैंस को पीईटी स्कैन रिपोर्ट के बारे में बताया। फैंस से शोएब ने कहा, ‘मैं इस व्लॉग को ऐसे ही पोस्ट करने की सोच रहा था। लेकिन जब मैं सुबह उठा और मुझे पीईटी स्कैन रिपोर्ट मिली, तो हम दोनों को लगा कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। इसलिए इस व्लॉग में हम ये खुशखबरी शेयर कर रहे हैं—अल्हम्दुलिल्लाह, अल्हम्दुलिल्लाह, अल्हम्दुलिल्लाह, लाखों-लाख शुक्र PET स्कैन रिपोर्ट बिल्कुल ठीक है।’

दीपिका ने आगे के इलाज के बारे में बताया
दीपिका ने कहा, ‘हमने रिपोर्ट डॉक्टर को भी दिखा दी है और उन्होंने कहा है कि सब ठीक लग रहा है। हम कल यानी शनिवार को उनसे मिलने वाले हैं ताकि आगे के इलाज पर चर्चा कर सकें। अभी के लिए बस इतना ही, और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’

इब्राहिम परिवार की नई कार
वीडियो में आगे शोएब, दीपिका और उनका परिवार कार की डिलीवरी लेने के लिए कार शोरूम पहुंचते हुए दिखाई देते हैं। शोएब ने बताया कि उन्होंने मर्सिडीज ई-क्लास क्यों चुनी, ‘आखिरकार, हमने ई-क्लास लेने का फैसला किया। हमने दो ऑप्शन चुने थे – वेलफायर और ई-क्लास। सच कहूं तो, वेलफायर हमारे बजट से बाहर थी, इसलिए सब कुछ परखने के बाद हमें लगा कि ई-क्लास ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।’