लखनऊः INDIA TODAY मैगज़ीन के खिलाफ समाजवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, हज़रतगंज चौराहे पर प्रतियां जलाईं

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 राजधानी के हज़रतगंज चौराहे पर आज समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने INDIA TODAY मैगज़ीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। धरती पुत्र श्रद्धेय नेताजी के आपत्तिजनक पोस्टर प्रकाशित करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने INDIA TODAY मैगज़ीन की प्रतियों को सांकेतिक रूप से जलाया और मैगज़ीन प्रबंधन से तत्काल माफ़ी की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग अपने नेता जी का अपमान किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। उनका कहना था कि INDIA TODAY की ओर से जारी विवादित पोस्टर न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला भी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि INDIA TODAY के मालिक और संपादकीय टीम ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगी, तो यह विरोध सिर्फ प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में मैगज़ीन की प्रतियां जलाकर व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जुलूस के दौरान “नेताजी का अपमान नहीं सहेंगे” और “INDIA TODAY माफी मांगो” जैसे नारे लगाए गए।

समाजवादी संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन आगे और तेज़ किया जाएगा यदि जल्द ही संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई।