ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन विकास खंड कार्यालय के सामने मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी आरती चौधरी एवं ब्लॉक पीटीआई दीनदयाल सिंह ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान किशन, दूसरा अंशुल और तीसरा स्थान अंकित ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सेजल ने पहला, रेखा ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में निशांत ने प्रथम स्थान, सत्यभान ने द्वितीय और दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सेजल, रेखा और सानिया ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग में कबड्डी, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत ने किया। विजेता प्रतिभागियों को विधायक हरिओम वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी आरती चौधरी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, अंकित पुंढीर, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद कुमार, हेमंत शर्मा, छवि ओम, रामबाबू, अनिल कुमार, गोवर्धन सिंह, ओंकार सिंह, उर्वशी राजपूत, मंजू देवी, लखपति सिंह, आशुतोष शर्मा, सरिता शर्मा, अमित उपाध्याय, मोहन वर्मा, दीनदयाल सिंह, सोमेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, यादराम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कासगंज :सहावर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
