टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हितेन तेजवानी पिछले 25 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया है. वैसे तो सभी ने कई बार डेली सोप्स के एक्टर्स की टफ शेड्यूल और टाइट डेडलाइन्स की दास्तां सुनी है. अब एक बार फिर हितेन तेजवानी ने दर्शकों संग अपने स्ट्रग्लिंग फेज की कहानी बयां की है.
इंडस्ट्री में अपने 25 साल सेलिब्रेट करते हुए हितेन तेजवानी सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों की कहानी लोगों को सुनाई इसके साथ ही एक्टर ने अपने फाइनेंशियल और प्रोफेशनल ग्रोथ को लेकर भी कई बातें शेयर की. एक्टर ने कहा- ‘मैंने पिछले 25 सालों में जी तोड़ मेहनत की. जब मैंने काम शुरू किया तब मैं अपने घर सिर्फ फ्रेश होने के लिए ही जाता था.’
हितेन तेजवानी ने आगे कहा- ‘उस दौर में मैंने इतने ड्राइवर्स चेंज किए क्योंकि कोई भी मेरे वर्किंग हार्स के साथ अपना टाइम मैनेज नहीं कर पाता. कई बार तो मैंने खुद नींद भी ड्राइव की है और कार डिवाइडर से जा कर टकरा गई लेकिन भगवान की कृपा से कुछ हुआ नहीं.’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हितेन तेजवानी ने सैलरी को लेकर भी कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कई साल तक उनकी सैलरी नहीं बढ़ी.
सीरियल ‘सुकन्या’ के लिए एक्टर को सिर्फ एक दिन का 1000 रुपए मिलते थे. महीने में सिर्फ 12 दिन इस सीरियल की शूटिंग होती थी. इतना ही नहीं अभिनेता ने बताया कि भले वो ‘कुटुंब’ के लीड एक्टर थे फिर भी उन्हें कुछ खास इंक्रीमेंट नहीं मिला. इसके बाद 1 महीने तक लगातार ओवरटाइम कर उन्हें फाइनली जब 1 लाख रुपए का चेक मिला तब उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी.
