फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 को फर्रुखाबाद फोटो क्लब के पदाधिकारियों और दर्जनों फोटोग्राफरों ने आज अपनी समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा। फोटो क्लब ने कहा कि ड्रोन संचालन से जुड़ी पाबंदियों के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इन पाबंदियों को दूर कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया जाए, ताकि जल्द से जल्द उचित समाधान निकाला जा सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आधा सैकड़ा से अधिक फोटोग्राफर भाई एकजुट होकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। फोटो क्लब का कहना है कि ड्रोन आधुनिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अहम हिस्सा बन चुका है, ऐसे में प्रशासन को इस दिशा में व्यावहारिक और सहूलियतपूर्ण निर्णय लेना चाहिए।
इस मौके पर फोटो क्लब के जिला मीडिया प्रभारी सोनू शुक्ला ने बताया कि क्लब के सभी फोटोग्राफर भाई आशान्वित हैं कि सरकार उनकी समस्याओं पर सकारात्मक कदम उठाएगी और जल्द ही उचित समाधान मिलेगा। फोटो क्लब के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर नियमों के अंतर्गत ही कार्य करना चाहते हैं, लेकिन अत्यधिक पाबंदियां उनके पेशे के लिए बाधक साबित हो रही हैं।
