जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार समस्त कार्यवाही को निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने के उद्देश्य से गुरूवार को सेण्ट एन्थोनी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बैठक सम्पादित की गयी। बैठक में निर्देश दिये गए की समस्त शिक्षण संस्थायें निर्धारित समय-सीमा (दिनांक 15.08.2026 तक) के अन्दर मास्टर डाटा का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। छात्रों का ऑनलाइन आवेदन समयान्तर्गत कराये जाने तथा विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी एवं शिक्षण संस्थान स्तर से ससमय डाटा अग्रसारित करने एवं कोई भी डाटा किसी भी स्तर पर लम्बित न रखे जाने के निर्देश दिये गये तथा कोई छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित न रहें। यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा शिक्षण संस्थान की लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित होता है तो सम्बन्धित शिक्षण संस्था के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ विश्वविद्यालय/शिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार/प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी ने प्रतिभाग किया।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
