प्रयागराज, छात्रावास में आवासीय सुविधा के लिए 15 अगस्त तक करें आवेदन
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्नातक छात्रों हेतु संचालित डा० भीमराव अम्बेडकर छात्रावास (बालक) चांदपुर सलोरी, बी०टेक० एवं डिप्लोमा के छात्राओं हेतु, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) आई०ई०आर०टी० परिसर प्रयागराज व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) चैथम लाइन, प्रयागराज में स्नाकोत्तर में प्रवेशित छात्रों हेतु 70 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं 30 प्रतिशत सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। प्रयागराज में नियमित रूप से अध्य्यनरत राज्य विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय, एवं आई०ई०आर०टी० के छात्र/छात्राओं जो शैक्षिक सत्र 2026-27 में नियमित रूप से विश्वविद्यालय/राज्य विश्वविद्यालय विद्यार्थी के रूप में प्रविष्ठ हो। सभी नवप्रवेशित छात्र नवीन आवेदन हेतु निदेशालय द्वारा दिनाँक 1 जुलाई 2026 से आनलाइन पोर्टल खोल दिए गये लिंक https//upswdhms.upsdc.gov.in पर दिनांक 15 अगस्त 2026 तक ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे, इसके पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे।
(रामशंकर पटेल)
जिला समाज कल्याण अधिकारी,
प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
