प्रयागराज : जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ,थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-225/2026 धारा-65(1)/61(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित भारतीया पुत्र चन्द्रमा प्रसाद निवासी ग्राम नवा तालाब थाना करछना कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-06.08.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत नसीरापुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लीलापुर कलां निवासिनी एक नाबालिक बालिका को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा कही शिकायत करने पर जान से मारने की धमदी देने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-225/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रोहित भारतीया पुत्र चन्द्रमा प्रसाद निवासी ग्राम नवा तालाब थाना करछना कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-225/2026 धारा-65(1)/61(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. व0उ0नि0 मणि भूषण शुक्ला, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 दिनेश सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. रि0का0 हरिकेश चौहान, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment