टेस्ट क्रिकेट में भारत की गेंदबाजी इकाई ने बीते वर्षों में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन कुछ मुकाबले ऐसे भी रहे हैं, जहां विपक्षी बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ, जब भारतीय गेंदबाजों ने एक पारी में 669 रन लुटा दिए. यह कोई पहला मौका नहीं है, इतिहास में कई ऐसे टेस्ट दर्ज हैं जब भारतीय बॉलिंग अटैक ने एक पारी में 500 से अधिक रन खर्च किए हैं.
यहां जानिए उन 5 टेस्ट मैचों के बारे में, जहां भारतीय गेंदबाजों को एक पारी में सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ी.
भारत बनाम इंग्लैंड – मैनचेस्टर टेस्ट, 2025
इंग्लैंड का स्कोर- 669
भारत बनाम इंग्लैंड – चेन्नई टेस्ट, 2021
इंग्लैंड का स्कोर- 578
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिडनी टेस्ट, 2015
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 572/7 (घोषित)
भारत बनाम इंग्लैंड – राजकोट टेस्ट, 2016
इंग्लैंड का स्कोर- 537
