जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग में संचालित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्नपूर्णा स्टोर्स के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्नपूर्णा स्टोर्स हेतु उपयुक्त भूमि का चिन्हाकंन एवं कार्य प्रारम्भ कराये जाने की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों में उचित दर विक्रेताओं की नियुक्ति हेतु ग्राम सभा में खुली बैठक कराई जाये और उचित दर विक्रेताओं का चयन पारदर्शिता के साथ कराना सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि राशनकार्डों का सत्यापन कराया जाये और पात्र लाभार्थियों को योजना लाभ दिया जाये। इसके साथ ही विभाग की विन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षण्पा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग में संचालित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
