विवेक अग्निहोत्री को किया अमेरिका के इस राज्य ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोगों फिल्म के लिए अपने-अपने तरीके से आभार व्यक्त कर रहे हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को अमेरिका के राज्य रोड आइलैंड ने फिल्म के निर्माण के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को सम्मानित किया है।
इसके साथ ही फिल्म को देखने के बाद अमेरिका के राज्य ने 32 सालों बाद आधिकारिक तौर पर माना है कि, कश्मीर में कश्मीरी पंडितो का नरसंहार हुआ था। वहीं, ये पहली बार की किसी देश ने कश्मीरी पंडितों के इस नरसंहार को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है। इस जानकारी को उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।
आपको बता दें कि, फिल्म के रिलीज होने के बाद से कई राज्य सरकारों में अपने राज्य में टैक्स फ्री करने का भी एलान किया था, जिसमें हरियाणा, गुजरात, एमपी, कर्नाटक, यूपी जैसे कई राज्य शामिल हैं। वहीं, रविवार को निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए लिखा, पीएम मोदी जी ने द कश्मीर फाइल्स पर बातचीत की और उन्होंने फिल्म की काफी सराहना की है। साथ ही उन्होंने लिखा, हम कभी भी एक फिल्म का निर्माण करने के लिए गर्वित नहीं हुए। धन्यवाद मोदी जी

ये फिल्म 80 के दशक के अंत और 90 के शुरुआती सालों में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या और अत्याचार पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया है, जोकि फिलॉसफी के एक रिटायर्ड प्रोफेसर होते हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार ने मुख्य किरदार निभाया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, तेज नारायण अग्रवाल, आई एम बुद्ध और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर तले किया गया है।