फर्रुखाबाद: किसानों का दल पंतनगर किसान मेले के लिए रवाना, मिलेट्स खेती व तकनीक सीखेंगे प्रगतिशील किसान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार (श्री अन्न) कार्यक्रम एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी (आत्मा योजना) के अंतर्गत जनपद के प्रगतिशील किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों का दल शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से उत्तराखण्ड के लिए रवाना किया गया। दल को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में कृषि विभाग के 20 अधिकारी एवं कर्मचारी तथा 30 प्रगतिशील किसान शामिल हैं। यह दल गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, कायमगंज क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को तहसील कायमगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ कायमगंज तहसील क्षेत्र में…

फर्रुखाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक एसोसिएशन का 12 सूत्रीय ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व किसानों ने शनिवार को विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर तहसील कायमगंज में तहसीलदार को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में कहा गया कि खटीक समाज अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है और समाज के बच्चों को पढ़ाई, नौकरी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए…

फर्रुखाबाद में गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण, डीएम और एसपी ने दिए पारदर्शी वितरण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को कमालगंज स्थित मधु गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी की व्यवस्थाओं, स्टॉक और उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एजेंसी पर एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, उपभोक्ताओं द्वारा कराई जा रही बुकिंग, डिलीवरी व्यवस्था तथा स्टॉक रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसी संचालक से…

फर्रुखाबाद: खजुरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की जन्मस्थली पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद के ग्राम खजुरी में स्थित परमवीर चक्र विजेता Naik Jadunath Singh की जन्मस्थली पर शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर Major S.D. Singh P.G. Ayurvedic Medical College & Hospital द्वारा Indian Army की Fatehgarh स्थित रेजिमेंट के सहयोग से आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कॉलेज के चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, विभिन्न रोगों की जांच तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। शिविर में…

फर्रुखाबाद: अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में माप-तौल की जांच, विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने व्यापारियों को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद की अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में शनिवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की अधिकारी मीनू तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कांटे और बांटों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने कई व्यापारियों के तराजू और बांटों को चेक किया तथा यह सुनिश्चित किया कि माप-तौल सही तरीके से की जा रही है या नहीं। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि अपने कांटे और बांटों पर समय-समय पर विभाग की मोहर अवश्य…

फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.37 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 11.91 करोड़ रुपये की वसूली

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जमशेद अली, पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संतोष कुमार तिवारी, बार के पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, वादकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद…

फर्रुखाबाद:कानपुर पुलिस जोन की खेल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ का दबदबा, ‘चल वैजयंती’ खिताब किया अपने नाम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में आयोजित कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता–2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। 12 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पुलिसकर्मियों ने खेल प्रतिभा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जनपद फतेहगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्म रेसलिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शानदार जीत हासिल की। अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर फतेहगढ़ टीम ने प्रतियोगिता का…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने महिला से लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। घटना…

फर्रुखाबाद: 22 मार्च को होगा तथागत सामाजिक समिति-TSS का वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संगठन को मजबूत करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा करना है। इस संबंध में तथागत सामाजिक समिति के पदाधिकारियों की…

आजमगढ़:गणेश शंकर विद्यार्थी शहादत दिवस पर 25 मार्च को मंडलीय बैठक

आजमगढ़ :: आजमगढ़ /अकबरपुर अम्बेडकर नगर:गणेश शंकर विद्यार्थी के शहादत दिवस के अवसर पर 25 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ व अयोध्या मंडल की संयुक्त मंडलीय समीक्षा बैठक अकबरपुर स्थित बाबा मैरिज हाल में आयोजित की जाएगी।इसको लेकर आयोजित बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या मंडल अध्यक्ष के प्रतिनिधि सूर्य कुमार मिश्र तथा आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल ने की। बैठक में कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया।प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन पत्रकारों…

आजमगढ़: जिला स्तरीय निरीक्षण समिति के पदाधिकारीगण द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह, मऊ का किया गया निरीक्षण

*आजमगढ़ :: आज़मगढ़ मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय निरीक्षण समिति के पदाधिकारीगण द्वारा आज बाल सम्प्रेक्षण गृह, मऊ का निरीक्षण किया गया, जिसमें समिति के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय, समिति के सदस्य नितिका राजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़, मो० फराज हुसैन, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, श्री सुबोध सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी,…

आजमगढ़ : राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026” लागू की गई

आजमगढ़ :: राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026” लागू की गई है। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत को सुगम एवं सस्ती परिवहन सेवा से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। वर्तमान में परिवहन निगम की तहसील मुख्यालय, नगर पालिका परिषद और नगर निगम स्तर पर परिवहन की सेवा उपलब्ध है, जबकि ब्लॉक और नगर पंचायतों को जोड़ने हेतु भी परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों को विकास खण्डों, तहसीलों एवं जनपद मुख्यालयों से सीधे परिवहन सुविधा से शत-प्रतिशत जोडने की आवश्यकता है। प्रत्येक…

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026

आजमगढ़ :- आज दिनांक 14.03.2026 को *जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा *उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026* के दृष्टिगत परिक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आजमगढ़ :राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायपालिका व पुलिस विभाग के समन्वय से मिशन शक्ति 5.0 के तहत 21 दम्पत्ति जोडों का हुआ पुनर्मिलन

आजमगढ़ ::-दिनांक 14.03.2026 को लोक अदालत के तहत न्यायिक प्रक्रिया को मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित *राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 21 जोड़ों ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक विवादों का समाधान कर पुनः साथ जीवन प्रारंभ करने का निर्णय लिया।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह के समन्वय से 21 दम्पत्ति जोडों को फुल-माला व उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा…

वाराणसी: बीएचयू में गौतम बुद्ध पर 200 से अधिक शोध प्रस्तुत, 9 देशों और 24 राज्यों के इतिहासकारों ने किया मंथन

वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 गौतम बुद्ध के जीवन, विचारों और बौद्ध धर्म के वैश्विक प्रभाव पर Banaras Hindu University (बीएचयू) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 200 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस सम्मेलन में 9 देशों और भारत के 24 राज्यों से आए इतिहासकारों, शोधकर्ताओं और विद्वानों ने भाग लिया और बौद्ध इतिहास, संस्कृति तथा दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन का विषय…

प्रयागराज में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया अनावरण

प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के अरैल (नैनी) स्थित सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के ऐतिहासिक शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बौद्ध भिक्षु और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का समाजसेवी अरविंद महरा तथा उनके समर्थकों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने बौद्ध विहार परिसर में स्थापित सम्राट अशोक…

कवि-गीतकार वैरामुथु को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार, बने तीसरे तमिल लेखक

प्रख्यात कवि, गीतकार और उपन्यासकार वैरामुथु को भारतीय साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा 14 मार्च को की गई। ज्ञानपीठ पुरस्कार देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। वैरामुथु पिछले 20 साल में यह पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल लेखक हैं। यह पुरस्कार कविता, उपन्यास और फिल्म गीतों में उनकी उपलब्धियों को मान्यता देता है। वैरामुथु ने 1972 में कविता संग्रह ‘वैगराई मेघंगल’ के प्रकाशन के साथ अपने साहित्यिक सफर की शुरुआत की। तब से उन्होंने कविता संग्रहों और कई उपन्यासों…

नींबू पानी पीने से ऊर्जा के साथ साथ इन बीमारियों को भी किया जा सकता है खत्म

समर में हर वस्तु हमे ठंडी ही चाहिए होती है। यानि जिससे हमे राहत मिले। ऐसे में कुछ भी कोल्ड पीना पसंद करते हैं। लेकिन जरुरी ये भी है कि आप कुछ ऐसा पीएं जिससे आपकी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव ना पड़े। गर्मियों का मोसम आते ही लू लगना व ऊर्जा का स्तर गिरने लगना जैसी बीमारियों से हम जूझने लगते है। इन सब से बचने के लिए नींबू पानी पीना लाभकारी होता है। नींबू पानी हमे सूरज की गर्मी तथा लू लगने से बचता है। नींबू पानी से हमे…

रोज 5 मिनिट करें ये 5 एक्स۫रसाइज, वजन होगा कम

बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ पर्सनैलिटी को खराब करता है बल्कि इससे डायबिटीज, कैंसर और हार्ट डिसीज का खतरा भी बढ़ जाता है। बढ़े हुए वजन को कम करने के साथ-साथ उसे कंट्रोल में रखना भी बहुत जरूरी है लेकिन महिलाएं एक्सरसाइज या वर्कआउट को बोरिंग समझ कर उसे करना पसंद नहीं करती। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे मजेदार ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपका वजन 30 दिन में ही कम हो जाएगा। 30 दिन में वजन कम करके सुड़ौल शरीर पाने के लिए आप इस वर्कआउट ट्रिक्स…