फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों के तहत Special Intensive Revision (SIR) अभियान जिले में युद्धस्तर पर जारी है। यह अभियान 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है, जिसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर सर्वे कर गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं और उन्हें बीएलओ-3 ऐप के माध्यम से अपलोड किया जा रहा है। 25 नवंबर को जिला स्तर पर विशेष अभियान दिवस उप…
Month: November 2025
फर्रुखाबाद:महीयसी महादेवी वर्मा जीजीआईसी फतेहगढ़ में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया यातायात जागरूकता प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 यातायात माह के तहत आज महीयसी महादेवी वर्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में 04th यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यातायात प्रभारी द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी ने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण, सड़क पार करने के नियम, मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरे जैसी महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने…
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रगति करने पर सुषमा कुमारी सहायक अध्यापक को किया सम्मानित।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सुषमा कुमारी सहायक अध्यापक, प्रा०वि० इटोआ, वि०ख०-कासगंज/बी0एल0ओ0 बूथ सं0-200, प्रा०पा० इटोआ पर वर्तमान में संचालित निर्वाचन सम्बन्धी S.I.R का उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप आज दिनांक 24.11.2025 को जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा सुषमा कुमारी (बी०एल०ओ०) को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार स्वरूप स्मार्ट वाच प्रदान की गयी।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद के सभी बीएलओ को समयांतर्गत कार्य पूर्ण करने एवं शिक्षकों से बीएलओ की सहायता करने हेतु अपील की है।
लखीमपुर खीरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की दर्दनाक मौत, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) रविवार को बीती रात विकास चौराहा एवं स्थित मिल रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी तड़प–तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने मृत गोवंश को देखकर इसकी सूचना भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता मौके पर अपने साथियों संग घटनास्थल पर पहुंचे और नगर पालिका की टीम को बुलाकर गोवंश का अंतिम संस्कार कराया।जिला अध्यक्ष ने प्रशासन…
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पर दर्शन
कुशीनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुशीनगर स्थित पवित्र भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके साथ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण प्रतिमा के समक्ष दर्शन-पूजन कर विश्वकल्याण की कामना की। महापरिनिर्वाण स्थल की इस आध्यात्मिक यात्रा को उपमुख्यमंत्री ने अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि “भगवान बुद्ध का करुणा, अहिंसा और शांति का संदेश मानवता के लिए शाश्वत मार्गदर्शक है। यह पवित्र…
रायबरेली : अल्टो छोड़ बाइक लेकर फरार हुआ अज्ञात बदमाश ?
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव केवल पुर खैरानी पहाड़ गढ़ निवासी विकास यादव ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 22/11/2025 की दोपहर 3,15 बजे एक अज्ञात युवक पापा का दोस्त बता कर युवक विकास यादव के घर पर आए युवक ने दरवाज़े पर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गया काफी खोजबीन करने के बावजूद भी ना मिलने पर 23/11/2025 को शिकायती पत्र देकर बताया कि टिल्लू नामक अज्ञात व्यक्ति 12,20 बजे एक अल्टो लेकर प्रर्थिक के घर पे आया लेकिन घर कोई ना मिलने पर उसने…
फर्रुखाबाद: बैंक ऑफ़ इंडिया RSETI में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, मुख्य अतिथि रही जिला पंचायत अध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) फर्रुखाबाद में आयोजित 35 दिवसीय लघु उद्यमी – जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव जी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए तथा उन्हें शीघ्र अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं, विशेषकर महिलाओं, को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन…
फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र की महिलाओं को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत जागरूक किया और विभिन्न सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति, हिंसा, उत्पीड़न या संकट के समय किस प्रकार सुरक्षा हेल्पलाइन उनकी…
फर्रुखाबाद में बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने की अनूठी पहल “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम का एसीएमओ ने किया शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 शून्य से पाँच वर्ष की आयु वाले बच्चों को डायरिया से बचाने के उद्देश्य से जनपद में एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य विभाग, पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (PSI-India) और केनव्यू के संयुक्त प्रयास से सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने की। डायरिया रोकथाम को मिलेगी नई गति – डॉ. रंजन गौतम डॉ. गौतम ने कहा…
आज़मगढ़: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिल उठे परिजन
आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 जनपद में मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्या ने नवजात बेटियों एवं उनके परिवारजनों को उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि “बेटियों का जन्म केवल एक खुशी नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। हर बेटी सम्मान की हकदार है और उसका जन्म…
फर्रुखाबाद:श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण समारोह के लिए श्रद्धालुओं का प्रस्थान — विश्व हिंदू परिषद ने किया भव्य पूजन व शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए आज जनपद से श्रद्धालुओं एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का समूह हर्षोल्लास के साथ प्रस्थान किया। रवाना होने से पहले भव्य पूजन-अर्चना और शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्र ने विधिवत पूजन कर सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर शुभ यात्रा का आशीर्वाद दिया। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, अभिषेक शाक्य (विभाग संयोजक, बजरंग दल) तथा रोहन मिश्रा…
फर्रुखाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो घंटे में चोरी हुई बाइक बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश किया है। मऊदरवाज़ा थाना क्षेत्र की बीबीगंज चौकी पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल को मात्र दो घंटे के अंदर बरामद कर पीड़ित को बड़ी राहत दी। जानकारी के अनुसार, शमशाबाद निवासी वीरेंद्र शाक्य सुबह हरा धनिया बेचने के लिए फर्रुखाबाद की अरहपहाड़पुर सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शमशाबाद में हरा धनिया सस्ता बिकता है, इसलिए वे मंडी में व्यापार करने आए थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:00…
फर्रुखाबाद:गली में खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल- मां ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तुर्कहटा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें गली में खेल रहे 18 वर्षीय युवक प्रतीक को ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की मां बिजमा देवी ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 07 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़िता के पुत्र प्रतीक गली में खेल रहा था, तभी गांव के ही सतेन्द्र सिंह के बेटे राहुल ने ट्रैक्टर…
कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में विधानसभा वार आज सबसे उत्कृष्ट प्रगति करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित
कासगंज: उपर्युक्त बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के दौरान अपने बूथ पर सर्वप्रथम गणना प्रपत्र के डिजीटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा इनके कार्य की प्रशंसा करते स्माट बॉच व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बीएलओ से अपील की गयी कि इसी प्रकार सभी समयबद्ध रूप से कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को ससमय पूर्ण करते हुए SIR-2026 अभियान को सफल बनायें
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में युवा उत्सव के आयोजन हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आहूत की गयी
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में युवा उत्सव के आयोजन हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आहूत की गयी बैठक में बिन्दुवार चर्चा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा साइंस मेला का आयोजन युवा उत्सव में किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।युवा उत्सव का आयोजन डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेटिंग, लोक नृत्य (समूह), लोक गीत (समूह), कविता लेखन, इन्वोवेशन विधा में कराने हेतु निर्देश दिये गये। युवा उत्सव में प्रतिभागियों को भोजन एवं विजेता प्रतिभागियो को पुरूस्कार दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। युवा उत्सव…
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है. जिसकी पुष्टि खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर दी है. एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे हुए थे. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनिल कपूर समेत कई एक्टर्स विले पार्ले में दिखाई दिए. हालांकि, एक्टर का अंतिम संस्कार हो चुका है. श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ बच्चन और आमिर खान देओल परिवार के श्मशान घाट पहुंचने के…
लखीमपुर खीरी : सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) सहायक पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर समस्त पुलिस कर्मियों को झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया गया।उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस कर्मियों के शौर्य प्रदर्शन एवं उच्च कोटि की कर्त्तव्यपरायणता, अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर 1952 को भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को पुलिस कलर व झण्डा प्रदान किया गया था। शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक…
फरहान अख्तर की 120 बहादुर या फिर रितेश देशमुख की मस्ती 4, पहले वीकेंड में कौन निकला आगे ?
सिनेमाघरों में साल 2025 में कई सारे क्लैश देखने को मिले. अब साल के जाते-जाते भी बॉक्स ऑफिस क्लैश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौजूदा समय में दो बॉलीवुड फिल्में आपस में टकराई हैं. इन फिल्मों की कमाई के पहले वीकेंड के आंकड़े आ गए हैं. पहली फिल्म फरहान अख्तर की 120 बहादुर है जो एक रियल लाइफ वॉर-ड्रामा फिल्म है. इसी के साथ कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म मस्ती 4 भी रिलीज हुई है. मस्ती एक पुरानी फिल्म फ्रेंचाइजी है और इसका पहला पार्ट साल 2004…
15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने छापे थे 912 करोड़ ?
जहां एक तरफ कई बार बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं तो वहीं कई बार कुछ ऐसी फिल्में भी थिएटर्स में दस्तक देती हैं, जो कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आती हैं. तकरीबन 8 साल पहले एक ऐसी ही कम बजट में बनी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने लागत से 60 गुना ज्यादा कमाई की थी. फिल्म में यूं तो आमिर खान भी थे, लेकिन वो कहानी का केंद्र नहीं थे. यहां जिस फिल्म की बात हो रही है वो है…
तेज प्रताप यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर किया पोस्ट, कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू ?
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पदभार संभालते ही लगातार सुर्खियों में छा गए हैं. विपक्ष की तरफ से तंज कसे जा रहे हैं कि दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री कैसे बन गए. इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने दीपक प्रकाश को लेकर अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, है ना मोदी-नीतीश का जादू? तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा? तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ‘सासाराम में…
