हरदोई:- हरदोई के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें खराब भोजन दिया जा रहा है और सफाई व्यवस्था भी खराब है उन्होंने बॉर्डन अनुल और मेष प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। छात्रों ने बताया कि भोजन में कई बार कीड़े निकल चुके हैं हॉस्टल में स्वच्छता की कमी है और वार्डन अनुल कभी वहां नहीं रुकती। शिकायत करने पर उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया जाता है सामूहिक शिकायत पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम…
Day: November 7, 2025
कासगंज: जाटऊ अशोकपुर न्याय पंचायत के चैंपियन खिलाड़ी बने राजेश
अमांपुर (कासगंज)ब्लॉक की न्याय पंचायत जाटऊ अशोकपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर विद्यालय अभयपुरा में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रांजल, दूसरा गिरीश बाबू और तीसरा स्थान राहुल ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान निशा, दूसरा भावना और तीसरा स्थान लवली ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सोनल, द्वितीय हेमंत और…
सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन, मुंबई के नानावती अस्पताल में ली अंतिम सांस
हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. प्रतिभाशाली एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार को मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. 16 साल से वो बेडरेस्ट पर थीं. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सुलक्षणा पंडित ने 70 और 80 के दशक में अपनी मधुर आवाज और इमोशनल…
भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज कितने बजे खेला जाएगा क्रिकेट का मुकाबला, किस चैनल पर होगा सीधा प्रसारण
भारत और पाकिस्तान की टक्कर को मंच सज चुका है. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमें शुक्रवार (7 नवंबर) को टकराएंगी. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुआई अब्बास अफरीदी कर रहे हैं.पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय समय के मुताबिक यह मैच दोपहर एक बजकर पांच मिनट से खेला जाएगा. भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक के अलावा रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी और अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं.भारत-पाकिस्तान की टीमों को पूल सी में रखा गया है जिसमें कुवैत…
BJP नेताओं ने की तारीफ तेज प्रताप यादव ?
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने गुरुवार (06 नवंबर) को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे और चुनाव के बाद उनकी पार्टी ‘एक बड़ी राजनीतिक ताकत’ के रूप में उभरेगी. उनकी पार्टी राज्य में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. तेज प्रताप ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि महुआ की जनता एक बार फिर मुझे आशीर्वाद देगी. क्यों नहीं देगी? मैंने उनके लिए काम किया है और वे इसे जानते हैं.’’ अच्छे…
बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग किसकी नैय्या डुबोएगी? जानें कब पड़े थे सबसे ज्यादा वोट, किसकी बनी थी सरकार
बिहार में इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए. शाम 5 बजे तक ही 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है, और अभी भी कई जगह लोगों की कतारें लगी हुई हैं. पुराने आंकड़े देखें तो आखिरी वक्त में वोटिंग ज्यादा होती है, इसलिए माना जा रहा है कि कम से कम 5 फीसदी वोटिंग और दर्ज होगी. अगर ऐसा हुआ तो कुल वोटिंग प्रतिशत 65 फीसदी के पार चला जाएगा और यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा कि जब किसी विधानसभा चुनाव में इतने ज्यादा…
फर्रुखाबाद:फरियादियों से अभद्रता में इंस्पेक्टर, झगड़ा करने में तीन सिपाही लाइन
(फर्रुखाबाद दस्तक 24 )मोहम्मदाबाद कोतवाली में आने वाले फरियादियों से अभद्रता करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण और बीते सप्ताह थाने के अंदर झगड़ा करने वाले तीन सिपाहियों को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। एसपी का सीयूजी नंबर रिसीव करने वाले पीआरओ ने इंस्पेक्टर के लाइनहाजिर के संदर्भ में आदेश होने की बात स्वीकार की लेकिन नाम नहीं बताया।कोतवाली में आने वाले फरियादियों से इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण के सोशल मीडिया पर सोमवार को कई वीडियो वायरल हुए थे। इसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे थे। हालांकि इन…
कासगंजःजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सोरों सूकर क्षेत्र मेला मार्गशीर्ष 2025 से सम्बन्धित बैठक आयोजित
कासगंजः जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सोरों सूकर क्षेत्र मेला मार्गशीर्ष से सम्बन्धित बैठक आयोजित। जिलाधिकारी ने कहा कि सोरों नगर क्षेत्र में 28 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक होने वाले मेला मार्गशीर्ष को एकरूपता और भव्यता के साथ लगवाया जाये। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित वाहनों की पार्किंग, प्रकाश एवं सफाई, शौचालय, स्नान, पेयजल, अग्निशमन, आदि की समुचित व्यवस्थायें अच्छे ढंग से कराई जायंे।कलेक्ट्रेट सभागार में मेला मार्गशीर्ष की तैयारियों की…
प्रयागराज: उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें
मा. सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी के द्वारा गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, राजस्व, पुलिस, अवैध कब्जा, साइबर क्राइम सहित कई अन्य शिकायतें सुनवाई के लिए आयी। महिला जनसुनवाई में कुल 06 प्रकरण सुनवाई के लिए आये, जिन्हें सम्बंधित विभागो को प्रेषित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तातरण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मा0 सदस्य ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि थानों में आने वाले छोटे प्रकरणों का थाने स्तर पर ही निस्तारण करना…
कासगंज: दिलीप और रिंकू बने न्याय पंचायत नादरमई के चैंपियन
अमांपुर (कासगंज)विकास खंड अमांपुर की न्याय पंचायत नादरमई की खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय नादरमई में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में पहला स्थान दिलीप, दूसरा कृष्णा और तीसरा स्थान दिव्यांशु ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान ज्योति, दूसरा अंशिका और तीसरा स्थान अर्चना ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, रुद्र ने द्वितीय और अखिलेश…
प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी ने जीरो पावर्टी अभियान के प्रगति की समीक्षा की
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जीरो पावर्टी (शून्य गरीबी) अभियान के प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत जनपद में चिन्हित 30,679 निर्धनतम परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित किए जाने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए असंतृप्त परिवारों को जल्द से जल्द संतृप्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने…
प्रयागराज: 15 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 06.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 15 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम बरनपुर व मझिगवां में चकमार्ग की भूमि, ग्राम पसना में खाद गड्ढा की भूमि, ग्राम चक खरिहानी में नवीन परती की भूमि तथा बसगढी में रास्ते की भूमि…
पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार द्वारा नगर जोन के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों को चेक किया गया
प्रयागराज, यातायात माह नवम्बर-2025 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार द्वारा नगर जोन के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों को चेक किया गया तथा सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा जनपद वासियों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने, व तीन सवारियों के साथ मोटरबाइक न ड्राइव करने, शराब के नशे में वाहन चालन न करने हेतु अपील की गयी । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
फर्रुखाबाद: सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने सीएचसी बरौन का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनीन्द्र कुमार द्वारा आज दोपहर लगभग 01:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बरौन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 2025 को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस के अथक प्रयास से चोरी के आरोपी को सजा — न्यायालय ने सुनाया फैसला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अभियुक्त अनिल बाथम पुत्र जगदीश बाथम निवासी नगला हाथी खाना, फतेहगढ़ के विरुद्ध वर्ष 1999 में मु0अ0सं0-25/1999, वाद संख्या 692/1999, धारा 380, 457, 411 भा०द०वि० के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं कल्याण…
फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत आज थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम नगला हूसा में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दल के अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) इत्यादि — के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, सोशल मीडिया पर सुरक्षित…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा आज मिशन शक्ति अभियान “5.0” एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस दौरान महिला सुरक्षा दल की टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 108 सहित अन्य सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने तथा किसी भी…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं को किया जागरूक — मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आज महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दल के सदस्यों ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों, तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बालिका सहायता 1098, महिला थाने की सेवाओं और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ…
फर्रुखाबाद:यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 यातायात माह के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद एवं साइबर/कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा J.S. ग्रुप मेडिकल कॉलेज, फतेहगढ़ में एक विशेष सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग,…
