फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 तहसील फर्रुखाबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला भोपत खारबंदी (नगला बजीर) में शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 से सात दिवसीय बुद्ध कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में शांति, करुणा, समानता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश भी प्रसारित करेगा। गांव में यह पहला अवसर होगा जब इतने व्यापक स्तर पर बौद्ध धर्म की शिक्षाओं पर आधारित कथा का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान श्याम शाक्य ने…
Day: November 7, 2025
फर्रुखाबाद: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा, लापरवाही पर कठोर कार्यवाही के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने आज प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रगति की वर्चुअल बैठक (वी.सी.) के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या आयोग के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की…
फर्रुखाबाद धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंदिरों के समेकित विकास पर आर्किटेक्ट ने किया प्रस्तुतीकरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नींव करौरी धाम, संकिसा, कंपिल, पुठरी और अन्य प्राचीन मंदिरों के समेकित विकास के लिए आर्किटेक्ट द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) किया गया। बैठक में आर्किटेक्ट ने सभी धार्मिक स्थलों की डिज़ाइन, सौंदर्यीकरण योजना, यातायात सुविधा, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इन स्थलों का विकास जिले के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायतें – वृक्षारोपण सत्यापन समय से करें, सिंगल यूज प्लास्टिक पर हो सख्त कार्यवाही
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 09 जुलाई 2025 को विभिन्न विभागों द्वारा किए गए वृहद वृक्षारोपण के सत्यापन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण का सत्यापन कार्य समय से पूरा किया जाए तथा वृक्षारोपण की गणना पंजिका (रजिस्टर) तैयार कर रखी जाए। उन्होंने आगामी वर्ष के वृक्षारोपण हेतु अभी से ही…
फर्रुखाबाद:पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बची तीन जिंदगियाँ – महिला ने बच्चों संग गंगा में कूदकर दी थी जान देने की कोशिश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 को थाना शमसाबाद क्षेत्र के हाईघाट पुल पर एक हृदयविदारक घटना उस समय घटित होते-होते रह गई जब एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। सौभाग्य से मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम की तत्परता ने तीन अनमोल जिंदगियाँ बचा लीं। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति से बच्चों के लिए खिलौने लाने को कहा और उसके जाते ही अपने दो मासूम बच्चों सहित गंगा नदी में कूद गई। हाईघाट पुल पर मौजूद…
फर्रुखाबाद: मतदेय स्थलों के सम्भाजन व निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization), निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा करना था। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें —भाजपा से श्री डी.एस. राठौर, जिला महामंत्री, समाजवादी पार्टी से श्री सुभाष चन्द्र…
फर्रुखाबाद: यातायात माह में भी नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना नंबर के टैम्पो दौड़ रहे बेखौफ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 एक ओर जहां पुलिस प्रशासन “यातायात माह” के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों पर टैम्पो चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में कई टैम्पो बिना नंबर प्लेट के खुलेआम फर्राटा भरते देखे गए, जो यातायात नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा रहे हैं। लाल दरवाजा से लेकर फतेहगढ़ मार्ग तक ऐसे कई खटारा टैम्पो दिनभर सवारियों से भरे दौड़ते नजर आते…
लीवर को ऐसे रखें सेहतमंद
लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर के खराब पदार्थ को बाहर निकाल देता है और हमारे पाचन शक्ति को बढाता है। अगर हमारा लीवर सही से काम नहीं करे तो हमारा जीना अत्यधिक मुश्किल है। लीवर के बिना जीना पूर्ण्तः असम्भव है। आपको यह जानकर अत्यधिक हैरानी होगी कि लीवर के खराब होने के लक्षण बहुत जल्दी लोगों के नजर में नहीं आते । आपको बता दे की आंखों के नीचे काले घेरे होना, पेट में सूजन, शरीर पर सफेद धब्बे, आंखों का पीला पड़ना,…
