फर्रुखाबाद में अन्नपूर्णा भवनों व उचित दर दुकानों को लेकर जिलाधिकारी ने की कड़ी समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य और जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों के प्रस्ताव के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक/उपायुक्त मनरेगा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार कायमगंज, सभी अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे। अन्नपूर्णा भवन निर्माण में लापरवाही पर रोष समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 78…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस मुठभेड़, शातिर अपराधी सिकंदर उर्फ़ अरुण गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 अगस्त 2025 की देर रात एसओजी, सर्विलांस टीम और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ की पूरी कहानी पुलिस टीम ग्राम पितौरा से नरसिंहपुर मार्ग पर बम्बा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान…

लखीमपुर खीरी : खीरी की 64 नवचयनित सेविकाओं को सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र, थारू जनजाति की 11 बालिकाएं चयनित

लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयनित खीरी जिले की 64 मुख्य सेविकाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसमें थारू जनजाति की 11 बालिकाओ का चयन भी मुख्य सेविका पद पर हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को थारू जनजाति समाज की बेटियों की मेहनत और बदलते परिवेश…

लखीमपुर खीरी : गणेश महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्री गणेश उत्सव समिति गोला के तत्वाधान में बुधवार को मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई और मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से गजानन की पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों और मोहल्ले में गजानन विराजमान किए जाते हैं गणेश चतुर्थी का पूरा माहौल गणपति की भक्ति में डूब जाता है। गणेश उत्सव में हजारों की संख्या…

फर्रुखाबाद:30 साल बाद मिला न्याय: माफिया अनुपम दुबे और उसके साथी शिशु को ठेकेदार शमीम हत्याकांड में आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस की सख़्ती और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति ने एक बार फिर बड़ा परिणाम दिया है। करीब 30 साल पुराने बहुचर्चित ठेकेदार शमीम हत्याकांड में माफिया अनुपम दुबे और उसके साथी बालकिशन उर्फ शिशु को आखिरकार अदालत ने आजीवन कारावास और 1,03,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला क्या था? 26 जुलाई 1995 को दिनदहाड़े बाजार में PWD ठेकेदार शमीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे माफिया अनुपम दुबे का नाम सामने आया…

फर्रुखाबाद:कन्नौज के गैंगस्टर को फर्रुखाबाद कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के अभियान के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। मामला वर्ष 1999 का है, जब अभियुक्त खुशीराम उर्फ खुशिया पुत्र सुखराम निवासी रूपपुर थाना गुरूसहायगंज, जनपद कन्नौज के खिलाफ थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना पूरी होने के बाद अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन…

कन्नौज: प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 थाना गुरसहायगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को प्रलोभन व डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को सबीना नागर पत्नी विनोद, निवासी मोहल्ला गांधीनगर नट, गुरसहायगंज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें लालच देकर, दैवीय अप्रसाद का भय दिखाकर तथा गुमराह कर ईसाई धर्म…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध समाधान होना चाहिए और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन की प्रमुख बातें फरियादियों ने…

कन्नौज: दहेज के लिए प्रताड़ित कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 थाना सौरिख पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामला क्या है? दिनांक 05 अगस्त 2025 को वादी सुधीर कुमार, निवासी ग्राम धरौली, थाना जैथरा, जनपद एटा ने थाना सौरिख में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उसकी बहन लक्ष्मी की शादी ग्राम थुलरिया निवासी अरुण प्रताप उर्फ अनुज से हुई थी। वादी ने आरोप लगाया कि…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने गुरसहायगंज थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज थाना गुरसहायगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान देखी गई व्यवस्थाएं महिला हेल्प डेस्क थाना कार्यालय मालखाना कंप्यूटर कार्यालय मेस (भोजनालय) आरक्षी बैरक थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और उन्हें सुव्यवस्थित व अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रिकॉर्ड…

औरैया: घायल अवस्था में मिला आदमी

घायल अवस्था में मिला आदमी नगला वीजा के पास सड़क एरवा पटना रोड पर नाम बताया जा रहा है कि मुलायम कठेरिया दोवाके रहने वाले हैं साइकिल से घर जा रहे थे तभी अज्ञात चार पहिया गाड़ी क्रॉस करते समय सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरेमुलायम कठेरिया के मुंह में गंभीर छोटे हे मुख से रक्त अभी निकल रहा हैकुछ पटना के चन्द्र भले लोगो ने उनके लिए डॉक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे थे सतेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ औरैया

लखनऊ:यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 25 उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पुलिस विभाग में इन बदलावों के साथ ही शासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की तैनाती का क्रम जारी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार – 1. विजय सिंह मीना (आईपीएस-1996 बैच) अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, यूपी मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे। इन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर के पद…

फर्रुखाबाद:30 साल बाद मिला न्याय, माफिया अनुपम दुबे व साथी शिशु को आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 30 वर्षों से लंबित चल रहे बहुचर्चित हत्या कांड में आखिरकार अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई गई। मामला वर्ष 1995 का है, जब फतेहगढ़ में भरे बाजार PWD ठेकेदार शमीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में कुख्यात राज्य स्तरीय चिन्हित माफिया अनुपम दुबे पुत्र स्व. महेश चन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला कसरट्टा,…

फिरोजाबाद:ग्राम पंचायत बछेला-बछेली की बेटी खुशी शाक्य का एमबीबीएस में चयन, गांव में गूंजे जश्न के स्वर

फिरोजाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जिले की ग्राम पंचायत बछेला-बछेली की बेटी खुशी शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से इतिहास रच दिया है। खुशी का चयन प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। परिवार और पृष्ठभूमि खुशी शाक्य, श्रद्धेय गयाप्रसाद शाक्य एवं छोटेलाल शाक्य की पौत्री तथा श्रीमती अर्चना शाक्य एवं डॉ. शिव कुमार शाक्य की पुत्री हैं। बचपन से ही मेधावी खुशी…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जरूरतमंदों को वितरित की राशन सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज सांसद मुकेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शमसाबाद तथा उपजिलाधिकारी कायमगंज ने संयुक्त रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान कायमगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गाँवों—पचरौली महादेवपुर के 540, टुंडी नगला के 80, महमदपुर मूसेपुर के 300, वांसखेडा के 270, सिकंदरपुर कोला गढ़िया के 150 तथा महमदीपुर के 100 पीड़ित परिवारों को कुल 1440 बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराए गए। सांसद व अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों की…

फर्रुखाबाद में 10 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता तथा विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद की चयनित 10 मुख्य सेविकाओं — राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल और निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों…

फर्रुखाबाद: उर्वरक दुकानों पर छापे, 5 लाइसेंस निलंबित – किसानों के लिए लगातार हो रही आपूर्ति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जिले में आलू की आगामी बुवाई को देखते हुए प्रशासन ने उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि, सहकारिता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में कई उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर पांच दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। जिलाधिकारी की सख्ती जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि कायमगंज इफको केंद्र पर किसानों की अधिक…

कासगंज; 27 अगस्त 20252425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में देखा गया27 अगस्त 2025

कासगंज: आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 लखनऊ के नियंत्रणाधीन चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन सभागार लखनऊ में किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रतिभा और ऊर्जा से संपन्न युवा शक्ति के सपनों को साकार तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सदर…

पीलीभीत: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा) का ग्राम पंचायत मार में भव्य स्वागत।

बिलसंडा/ पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत मार में गांव वासियों द्वारा जनसभा में सपा की राष्ट्रीय सचिव ( महिला सभा) श्रीमती दिव्या गंगवार जी का भव्य स्वागत किया गया।। इस जनसभा में राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा )श्रीमती दिव्या गंगवार जी ने जनता को समाजवादी पार्टी द्वारा 2012 से 2017 तक किए गए विकसित कार्यों की जानकारी दी। उपस्थिति इस जनसभा में सभी व्यक्तियों ने भी समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।इस जनसभा में उपस्थित रोहित वर्मा, प्रांशु वर्मा,राजेश, राहुल, गोपाल वर्मा, नंदराम,पवन ,…

जौनपुर :आरटीआई की सूचना न मिलने पर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जिले के नगर पंचायत कचगांव से आरटीआई की सूचना न मिलने को लेकर सभासदों ने बुधवार को उक्त नगर पंचायत कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत कचगांव में तमाम कार्यों की जानकारी करने के लिए आरटीआई के तहत सूचना मांगी गयी थी। अधिशासी अधिकारी ने पत्र देकर हमलोगों को कार्यालय में बुलाया गया था। जब बुधवार को हम सभासद जब अधिशासी अधिकारी से सुचना प्राप्त करने के लिए कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में अधिशासी अधिकारी उपस्थित नहीं थी। सभासदों ने कहा कि…