पूरनपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले के आयोजन का विधायक वावूराम पासवान ने फीता काट कर किया।मेले का उद्घाटन के मौके पर कई लोग मौजूद रहे।विधान सभा क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति के ठाकुर द्वारा मंदिर (मेला मैदान) में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक वावूराम पासबान ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले का उद्घाटन में तमाम संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।विधायक वावूराम पासवान…
Month: August 2025
फर्रुखाबाद: डांडिया गरबा नाइट को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने खोला मोर्चा
फर्रुखाबाद।(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद में प्रस्तावित डांडिया गरबा नाइट को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रमों में बाहरी व अन्य समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं और अक्सर अशोभनीय घटनाएं घटित होती हैं। हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि संजीव बाथम और उनके सहयोगी हर छह महीने में इस प्रकार का आयोजन करते हैं, जिसमें गैर धर्म के मुस्लिम व्यक्तियों की भी मौजूदगी रहती है। उनका कहना है कि बीते आयोजनों में छेड़छाड़ जैसी…
संतकबीरनगर : जीएसटी के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार निलंबित
संतकबीरनगर: (द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संतकबीरनगर में तैनात जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता के आरोपों के चलते की गई है। जानकारी के मुताबिक सहायक आयुक्त अरविंद कुमार पर राजस्व वसूली कार्यों में लापरवाही बरतने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। शासन स्तर से हुई प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद उनके निलंबन के आदेश जारी किए…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,425 मुख्य सेविकाओं व 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को रोजगार देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही सच्ची सफलता का आधार…
नई दिल्ली:पीएम मोदी ने बढ़ाई बड़ी राहत : पीएम स्वनिधि योजना अब 31 मार्च 2030 तक
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के रेहड़ी-पटरी और ठेला लगाने वाले भाई-बहनों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2030 तक करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि देश के छोटे-छोटे कारोबारियों, ठेला-रेहड़ी वालों और पटरी दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव मदद दी जाएगी। इस दिशा में स्वनिधि योजना गरीब तबके के लिए एक मजबूत सहारा साबित हो रही है।…
बिहार चुनाव : NDA में सीट बंटवारे पर फॉर्मूला तैयार, चिराग पासवान को मिल सकती हैं इतनी सीटें
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर माहौल काफी गरम है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में लंबी चर्चा के बाद अब सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तैयार हो चुका है. जैसे ही विधानसभा चुनावों का ऐलान होगा, सभी सहयोगी दलों की सीटों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. एनडीए की तरफ से इसे लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. सितंबर के आखिरी हफ्ते या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. जिसके बाद ही तमाम दलों की तरफ…
बिहार चुनाव : राहुल गांधी के बयानों से बिहार में सियासी बवाल
बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली ने एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे बीजेपी ने ‘सड़क छाप’ करार दिया। इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे, जिनके बिहार आने पर बीजेपी और जेडीयू ने बिहारियों के अपमान का मुद्दा उठाकर पलटवार किया। साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही दोनों ही गठबंधनों के नेताओं में…
सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार
सलमान खान ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर अपने घर से एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान गणेश चतुर्थी का त्योहार अपने पूरे परिवार के साथ मनाते नजर आ रहे हैं। लमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा को घर लाए। इस वीडियो में सलमान खान बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। पीछे…
सिंगर अमाल मलिक की स्कूल क्रश थीं श्रद्धा कपूर, किया खुलासा
बिग बॉस का लेटेस्ट सीजन 19 शुरू हो चुका है. शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और लोगों को इसे देखने में मजा आने लगा है. सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में धीरे-धीरे एक-दूसरे को बता रहे हैं. सिंगर अमाल मलिक ने भी बिग बॉस के घर में अपने स्कूल के दिनों को याद किया. उन्होंने खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर उनके स्कूल के दिनों की क्रश थीं. अमाल ने शो में खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर उनकी सीनियर थीं. जिनकी सादगी और नेचर के वो…
एशिया कप से पहले बीमार हुए शुभमन गिल, इस टूर्नामेंट से हुए बाहर
एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान शुभमन गिल की तबियत अचानक खराब हो गई, उन्हें वायरल बुखार हो गया है. एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा, भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है. इसके बाद 14 सितंबर को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है. हालांकि गिल एशिया कप से पहले रिकवर कर लेंगे. बता दें कि गिल दलीप ट्रॉफी में नार्थ जॉन टीम के कप्तान चुने गए थे. लेकिन बुखार होने के बाद…
एक गेंद पर लुटे 22 रन, CPL में बना अनोखा रिकॉर्ड
क्रिकेट के मैदान पर आए दिन हैरान कर देने वाले कारनामे देखने को मिलते हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में भी ऐसा ही एक वाकया हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया. गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ही गेंद पर 22 रन बन गए. यह अनोखा रिकॉर्ड सेंट लूसिया के गेंदबाज ओशेन थॉमस के नाम दर्ज हो गया है. यह घटना मैच के 15वें ओवर में हुई. उस समय क्रीज पर रोमारियो शेफर्ड और इफ्तिखार अहमद बल्लेबाजी कर रहे थे. ओवर…
प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न,
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, ‘‘पर ड्राप मोर क्रॉप‘‘-माइक्रोइरिगेशन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराये गये कार्यो की समीक्षा की गई तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त भौतिक लक्ष्यों का विस्तार से जिला उद्यान अधिकारी द्वारा चर्चा की गयी यथा टिश्यू कल्चर केला 60 हे0, पपीता 04 हे0, डैªगन फ्रूट 03 हे0, जामुन 04 हे0, स्ट्राबेरी 02 हे0, बेल 06 हे0,…
प्रयागराज: पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय डाटा वेलिडेशन समिति की कार्यशाला का किया गया आयोजन
कार्यशाला में पीएआई के महत्व, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा सतत विकास लक्ष्यों एवं उनकी प्राप्ति से जुड़ी 9 थीमों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई दिनांक 27 अगस्त को जनपद प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय डाटा वेलिडेशन समिति की कार्यशाला यमुना सभागार, विकास भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी ने पीएआई के महत्व, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा सतत विकास लक्ष्यों एवं उनकी प्राप्ति से जुड़ी 9 थीमों पर विस्तार से…
प्रयागराज:अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों को संरक्षण देने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-408/2025 धारा-253 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त अन्नू यादव पुत्र स्व0 पप्पू यादव निवासी उमरपुर नीवा थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज व 01 वांछित अभियुक्ता पुष्पा यादव पत्नी रामसिंह यादव निवासिनी तुलसीराम का पूरा मजरे इब्राहिमपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज…
फर्रुखाबाद में अन्नपूर्णा भवनों व उचित दर दुकानों को लेकर जिलाधिकारी ने की कड़ी समीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य और जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों के प्रस्ताव के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक/उपायुक्त मनरेगा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार कायमगंज, सभी अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे। अन्नपूर्णा भवन निर्माण में लापरवाही पर रोष समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 78…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस मुठभेड़, शातिर अपराधी सिकंदर उर्फ़ अरुण गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 अगस्त 2025 की देर रात एसओजी, सर्विलांस टीम और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ की पूरी कहानी पुलिस टीम ग्राम पितौरा से नरसिंहपुर मार्ग पर बम्बा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान…
लखीमपुर खीरी : खीरी की 64 नवचयनित सेविकाओं को सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र, थारू जनजाति की 11 बालिकाएं चयनित
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयनित खीरी जिले की 64 मुख्य सेविकाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसमें थारू जनजाति की 11 बालिकाओ का चयन भी मुख्य सेविका पद पर हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को थारू जनजाति समाज की बेटियों की मेहनत और बदलते परिवेश…
लखीमपुर खीरी : गणेश महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से गूंजी छोटी काशी
गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्री गणेश उत्सव समिति गोला के तत्वाधान में बुधवार को मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई और मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से गजानन की पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों और मोहल्ले में गजानन विराजमान किए जाते हैं गणेश चतुर्थी का पूरा माहौल गणपति की भक्ति में डूब जाता है। गणेश उत्सव में हजारों की संख्या…
फर्रुखाबाद:30 साल बाद मिला न्याय: माफिया अनुपम दुबे और उसके साथी शिशु को ठेकेदार शमीम हत्याकांड में आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस की सख़्ती और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति ने एक बार फिर बड़ा परिणाम दिया है। करीब 30 साल पुराने बहुचर्चित ठेकेदार शमीम हत्याकांड में माफिया अनुपम दुबे और उसके साथी बालकिशन उर्फ शिशु को आखिरकार अदालत ने आजीवन कारावास और 1,03,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला क्या था? 26 जुलाई 1995 को दिनदहाड़े बाजार में PWD ठेकेदार शमीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे माफिया अनुपम दुबे का नाम सामने आया…
फर्रुखाबाद:कन्नौज के गैंगस्टर को फर्रुखाबाद कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के अभियान के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। मामला वर्ष 1999 का है, जब अभियुक्त खुशीराम उर्फ खुशिया पुत्र सुखराम निवासी रूपपुर थाना गुरूसहायगंज, जनपद कन्नौज के खिलाफ थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना पूरी होने के बाद अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन…
