स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं, यह एक गंभीर व्रत है,इसे सँजोना ही सच्चा धर्म, यही भारत का ऋत है। आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में अमूलेंस पायलट ओर इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ओर उनके अधिकारियों ने ध्वज पताका लहरा कर देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दीEme मोहित कुमार ने बताया कि यह पर्व हमारे सब लोगों के लिए बड़े ही स्वाभिमान और आजादी का प्रतीक है हम उन सभी लोगों को याद करते है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई हम उन बी र शहीदों को…
Day: August 15, 2025
मैनपुरी के बौद्धास हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
मैनपुरी जिले मैनपुरी भोगांव रोड पर बने नए बौद्धास हॉस्पिटल में धूमधाम से स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया. यहां सुबह सर्वप्रथम ध्वजारोहन हुआ . इसके बाद आए आगंतुकों ने अपने अपने विचार रखे . आयोजन में बौद्धास हॉस्पिटल के संरक्षक डॉ आर के बौद्ध ( पूर्व चिकित्सा अधिकारी) ने अपने विचार रखते हुए कहा की 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। अमर शहीदों के बलिदानों के कारण ही देश को आजादी मिली है। देश की एकता, अखण्डता और समरसता को बनाये रखने के लिये हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें और…
पीलीभीत:79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोउल्लास से फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
पीलीभीत:बीसलपुर विधानसभा के पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस बिलसंडा में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह उर्फ प्रधान जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। संजीव मौर्य जी ने उपस्थित सभी को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए कहा की स्वतंत्रता दिवस हमारे जीवन का एक गौरवशाली दिन है| आज ही के दिन 1947 में, भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी पाई थी ।आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, इसके…
फर्रुखाबाद:केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस पर बंदियों को फल व मिष्ठान वितरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों एवं कारागार परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से आमने-सामने बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बंदियों के जीवन स्तर और सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम…
कन्नौज:स्वतंत्रता दिवस पर कन्नौज यातायात पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान
कन्नौज:(द दस्तक24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कन्नौज यातायात पुलिस ने देशभक्ति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का विशेष संदेश देने के लिए एक सराहनीय पहल की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात आफाक खां द्वारा तिर्वा क्रॉसिंग और पुलिस लाइन मोड़ पर हेलमेट एवं तिरंगा वितरण कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को न केवल यातायात नियमों की जानकारी दी, बल्कि उन्हें…
फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 79 मीटर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निषाद पार्टी के तत्वावधान में भव्य 79 मीटर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पवन ऑयल मिल कंपाउंड से हुआ और यह लाल गेट स्थित फव्वारा तक निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पवन ऑयल मिल कंपाउंड में तिरंगा फहराया गया, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथों में 79 मीटर लंबा तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कदम बढ़ाए। रैली में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं देशभक्ति के रंग…
लखनऊ:देश की स्वतंत्रता महान क्रांतिकारियों तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अमूल्य संघर्ष की देन : मुख्यमंत्री
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता उन महान क्रांतिकारियों तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अमूल्य संघर्ष की देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को स्वतंत्रता संघर्ष के साथ जोड़कर हमें सैकड़ों वर्षों की दासता से मुक्त कराया। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने भारत की…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में आज रिजर्व पुलिस लाइन, फतेहगढ़ से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में प्रशिक्षु आरक्षियों सहित थाना एवं विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण चौराहों से होकर गुज़री, जहां आमजन को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए…
फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गुडेरा चपरा से प्रारंभ होकर रतनपुर, पमारान, राजपुर, अमृतपुर होते हुए कुठला झील तक निकाली गई। पूरे मार्ग में गगनभेदी देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लालू कुशवाहा ने किया। उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे – आसाराम राजपूत (प्रधान), अनिल…
फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, मेधावी छात्रों, किसानों व कर्मचारियों को सम्मानित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में आज कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० कारागार मंत्री श्री सुरेश राही जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों…
औरैया: तिरंगा यात्रा के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व
थाना क्षेत्र ऐरवा कटरा के अन्तर्गत रघुनाथपुर रोड पर स्थित बौद्ध शिक्षा समिति इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शाक्य, जिला मन्त्री बीजेपी और पत्नी सपना शाक्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने झंडा रोहन कर एक तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान यहां के बच्चों में देश भक्ति और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बौद्ध आर्मी संगठन कानपुर मण्डल मिडिया प्रभारी रंजीत शाक्य सहित समस्त विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
कासगंज: डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीद के परिजन को अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर किया सम्मानित।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जनपद में परम्परागत हर्षोल्लास और पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया तथा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगान हेतु चयनित…
कासगंज : ‘हर घाट तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 15 अगस्त को सोरों घाट पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री भागीरथी इंटर कॉलेज एवं SGM जूनियर स्कूल सोरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकाली और गंगा स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम एवं जन-जागरूकता का संदेश प्रेषित किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को गंगा संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में प्रेरित किया गया।तिरंगा यात्रा के उपरांत घाट परिसर में संक्षिप्त सभा का आयोजन कर “हर घाट तिरंगा” अभियान की भावना से सभी…
सीतापुर : कल्लूमल धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रिख इकाई के द्वारा ध्वजारोहण किया गया
मिश्रिख/ आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ पावन अवसर पर आज मिश्रित नगर में स्थित कल्लूमल,उदयराम धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित इकाई द्वारा नगर के सम्मत पदाधिकारी एवं नगर व्यापारी भाइयों सहित ध्वजारोहण किय गया।और इस आजादी के इस महापर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई एवं इस मौके पर मुख्य संरक्षक राम किशोर गांधी ,नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय भार्गव,व्यापार मंडल मिश्रित नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद वर्मा,वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष राहुल स्वर्णकार,नगर उपाध्यक्ष राजीव ओझा,राजेश स्वर्णकार,वरिष्ठ संगठन महामंत्री गणेश…
सीतापुर : अटवा में अशोक स्तंभ पर फहराया गया तिरंगा ?
मिश्रिख/ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ ग्राम सभा अटवा में बने अशोक स्तंभ पर आयोजित किया गया। मिश्रिख सेवा अस्पताल के डायरेक्टर रवि मौर्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रदीप मौर्य के द्वारा किया गया।इसके बाद रैली की यात्रा भी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर रवि मौर्य ने लोगों स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जो आजादी हमें…
हरदोई : इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
स्वतंत्रता दिवस 2025: जश्न-ए-आजादी के 79वें उत्सव की जिला हरदोई इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस कार्यालय की गूंजइंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के जिलाध्यक्ष हरदोई ने 15 अगस्त 2025 को 79 वां स्वतंत्रता दिवस अपनी हरदोई पूरी कार्यकारणी के साथ अपनेक्षेत्रीय कार्यालय विकास खंड हरियावा के ग्राम थमरवा परमनाया। इस खास मैने पर उत्सव का माहौल दिखा इस मौके पर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के जिलाध्यक्ष हरदोई कमलेश कुमार पुजारी ने कहा 15 अगस्त का ये मौका आजादी का जश्न मनाने का पर्व है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार पुजारी…
इटावा:- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया झंडा रोहण
एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एसपी क्राइम सुबोध गौतम, समेत जिले भर के आला पुलिस अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में महिला आरक्षी शामिल रहे तिरंगा रैली के दौरान पुलिस कर्मी देश भक्ति के नारे लगाते रहे।
फर्रुखाबाद :भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आजादी के 79वें अमृत पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फर्रुखाबाद में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला भाजपा अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने पार्टी कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डी.एस. राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर सहित जिले के सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को…
जौनपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों ने बनाई रंगोली
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर मे ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचप्रण के अंतर्गत देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करते हुए राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। तिरंगा झंडा को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि लंबे समय तक पराधीनता के पश्चात हमें आजादी…
फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह, मंत्री सुरेश राही ने किया ध्वजारोहण व किया लाभ वितरण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा. कारागार राज्य मंत्री श्री सुरेश राही पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और उसके बाद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय मंत्री ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में 5 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, 3 किसानों को सुपर सीडर, मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और आलू खुदाई मशीन की…
