पीलीभीत में लाठी डंडों से पीटने के बाद युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

घुंघचाई निवासी रामनाथ ने बताया कि वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव निवासी सोनू और हरिओम ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई…

पीलीभीत में छज्जा गिरने से युवक की मौत

गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शबाना बेगम ने बताया कि उनके घर का छज्जा काफी समय से बेहद कमजोर था। रविवार की शाम उनके पति हशमुद्दीन (35) घर से जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से छज्जे का मलबा हटाया और हशमुद्दीन को निकालकर गांव के एक निजी अस्पताल में ले गए ,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरा देर में मौके पर काफी…

पीलीभीत में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल सभा भवन में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 यूनिट रक्त जमा किया गया। मंडल के संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंडल के सदस्यों एवं जनमानस ने इस शिविर में भाग लिया। शिविर में पूरनपुर, कलीनगर, माधोटांडा, बरेली, मझोला, न्यूरिया, खटीमा, बीसलपुर, बरखेड़ा आदि से भक्तजन शामिल हुए।

पीलीभीत में नगर पालिका प्रशासन के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन के विरोध में राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में गंदगी के अंबार लगे हैं तो सड़कें भी खस्ताहाल हैं। राज्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। गली-मोहल्लों में अवैध डलावघर बन गए हैं। जहां समय से कूड़ा नहीं उठाया जाता है। नगर पालिका की उदासीनता एवं कूप्रबंधन के चलते भीषण गर्मी केे चलते संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मौके…

अकबर नगर में एक बार फिर से बुलडोजर अभियान शुरू होगा

अकबर नगर में एक बार फिर से बुलडोजर अभियान शुरू होगा। 10 मार्च को यहां आखिरी मकान गिराया गया था। अब 10 जून सोमवार को सुबह 9 बजे से एलडीए कार्रवाई शुरू करेगा। करीब 90 दिन के बाद यहां एक बार फिर से बुलडोजर चलेगा। एलडीए वीसी के आदेश के अनुसार दो शिफ्ट में यहां अभियान चलाया जाएगा। इसमें सुबह 7 से 12 और दोपहर 3 से 8 बजे तक अभियान चलेगा। इस दौरान इलाके की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।आचार संहिता खत्म होते ही अभियान तेज किया गया है। इस…

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नेशनल एसेंबली को भंग कर दिया

यूरोपीय संघ के चुनाव में बड़ी हार को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नेशनल एसेंबली को भंग कर दिया है और चुनाव की घोषणा की है।फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए नेशनल एसेंबली भंग कर दिया है। उन्होंने यूरोपीय संसद के चुनाव में पार्टी की बड़ी हार होते देख ये फैसला किया। एग्जिट पोल के मुताबिक मैंक्रों की रिनेसां पार्टी रविवार को हुए यूरोपीय संसदीय चुनाव में मरीन ली पेन की दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली से हार रही है।एग्जिट पोल के अनुमानों…

अक्षर पटेल का एक ओवर विनिंग फैक्टर बन गया

भारत ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर असंभव जीत दर्ज की। टी-20 मैच में पाकिस्तान जैसी टीम को 120 रन ना बनाने देने की चुनौती थी। टीम इंडिया ने ऐसा करके दिखा दिया। ये रिकॉर्ड जीत है। इससे पहले कभी इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में इतना छोटा स्कोर डिफेंड नहीं किया था।इंडिया की जीत के बाद विराट या रोहित का नाम नहीं गूंज रहा है। जीत के हीरोज बदल गए हैं। अब ऋषभ पंत की अतरंगी बैटिंग की चर्चा है। बुमराह की बॉलिंग ने चौंका दिया है।…

9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने समारोह में आए मेहमानों को प्रणाम किया। शपथ ग्रहण के बाद पीएम समेत नए मंत्रियों का फोटो सेशन हुआ।नतीजे आने के छठे दिन रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं हुई।मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है। लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले मोदी ने अपना…

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने हाल ही में अपने डिवोर्स पर बात की

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने हाल ही में अपने डिवोर्स पर बात की है। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले उनकी लाइफ में आए इस बदलाव का उन पर गहरा असर हुआ था।ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि 2019 में जब उनका तलाक हुआ तब वो इमोशनली और फिजिकली बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे। उन्हें बिस्तर से उठकर ब्रश करना और नहाना भी बहुत बड़ा टास्क लगता था। वो नहीं जानते थे कि वो ऐसा कर पाएंगे या नहीं।इमरान ने आगे कहा, ‘मैं…

फर्रुखाबाद:भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ ली इस अवसर पर पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 9 जून 2024 दिन रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली इस अवसर पर पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।शहर फर्रुखाबाद में नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लाल गेट पर एकत्रित हुए हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए हुए अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए फिर एक बार एनडीए सरकार के भी नारे लगाए गए। ढोल…

जम्मू-कश्मीर: बस पर हुआ आतंकी हमला, कई राउंड फायरिंग के बाद 10 की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। यहां शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने निशाना बनाया। आतंकियों ने बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बस ड्राइवर के सिर पर गोली लगने के कारण बस गहरी खाई में गिर गई। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं 33 यात्री घायल हैं। शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। बस शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा…

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए है. 9 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ, नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लगातार तीन बार पीएम चुने गए थे. नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद 2019 में बीजेपी के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था. अब बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए…

नई दिल्ली:नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों के नाम तय, आज शाम लेंगे शपथ

नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी सरकार का शपथ ग्रहण होगा. मोदी के साथ-साथ 50 से ज्यादा मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. हालांकि, मंत्रियों की लिस्ट में और भी कई नाम जुड़ सकते हैं. ये रही पूरी लिस्ट… राजनाथ सिंह- BJP- UP अमित शाह- BJP- गुजरात ललन सिंह-JDU-बिहार पीयूष गोयल-BJP-महाराष्ट्र प्रह्लाद जोशी- BJP- कर्नाटक मनसुख मंडाविया-बीजेपी- कर्नाटक ज्योतिरादित्य सिंधिया- BJP- MP सर्वानंद सोनोवाल-BJP- असम नितिन गडकरी-BJP- महाराष्ट्र जुएल ओरम- BJP- ओडिशा चिराग पासवान- LJPR-बिहार एसपी सिंह बघेल-बीजेपी-UP…

पीलीभीत मार्ग के नवीनीकरण की आसान हुई राह, बजट हुआ जारी

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग के नवीनीकरण का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी। जब वित्तीय बिड होने को थी तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। अब आचार संहिता हटने के बाद काम शुरू किया जाएगा। एक दशक पूर्व पीलीभीत से माधोटांडा तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी। मौजूदा समय में यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से चार पहिया क्या दो पहिया वाहन चालकों को भी गुजरने में खतरा रहता है। 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अब गहरे गड्ढों…

मैनपुरी: सीएचसी भोगांव पर महिला को कराया सिजेरियन प्रसव रहा सफल ऑपरेशन

भोगांव स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों की टीम भेज कर प्रसूता को प्र्सव का सिजेरियन लाभ दिया जा रहा है विभाग की इस पहल से भोगाव क्षेत्र में प्रसव की सुविधा मिल रही है शुक्रवार को 100 सैया अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी निखार ने भोगांव सीएससी पर सिजेरियन प्रसव कराया इस पर सीएमओ के निर्देश पर सौसैया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी निखार को एवं डॉक्टर स्नेहिल त्रिपाठी को केंद्र पर भेजा गया दोनों ही डॉक्टरों ने यहां महिला को प्र्सव कराया इस…

जौनपुर के पत्रकार हत्याकांड के मामले में लखनऊ जिलाधिकारी के माध्यम से कायस्थ समाज के कई संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेज कर फरार 3 मुलजिमों के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई और सीबीआई जांच के मांग प्रमुखता से उठाई

जौनपुर के पत्रकार हत्याकांड के मैटर में लखनऊ जिलाधिकारी के माध्यम से कायस्थ समाज के कई संगठनों ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन भेज कर फरार 3 मुलजिमों के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई और सीबीआई जांच के मांग प्रमुखता से उठाई . कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय के दिनेश खरे , बलदाऊ , JB चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट लखनऊ विमलेश श्रीवास्तव , रजजन लाल , जयप्रकाश पीसी श्रीवास्तव ,राजेश सिंह, अशोक निगम, राकेश, रंजन निगम, जयप्रकाश श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष निष्पक्ष मीडिया राष्ट्रीय मार्गदर्शक अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा राष्ट्रीय सचिव कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय…

मैनपुरी:सैफई ने बहू डिंपल पर ऐसा प्यार लुटाया कि बसपा चारों खाने चित, योगी सरकार के मंत्री वोट को तरसे

(द दस्तक24 न्यूज़) सैफई के चार बूथों पर भाजपा को केवल 21 और बसपा को मात्र 12 वोट ही मिल सके। बहू पर ससुरालियों ने ऐसा दुलार लुटाया कि बसपा का तो एक बूथ पर खाता ही नहीं खुल सका जबकि भाजपा के जयवीर तो यहां चार बूथों में से तीन पर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। चार बूथों पर जयवीर को मिले 21, एक बूथ पर बसपा का नहीं खुला खाता राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी भी इस बार के लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित हुए हैं।…

मैनपुरी में संदिग्ध परिस्तिथियो में विवाहिता की मौत?

किशनी थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर खुर्द में विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को विवाहिता का शव जमीन पर रखा मिला और दुपट्टा कमरे के कुंडे में मिला।मायका पक्ष जमीनी विवाद को लेकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगा रही है।पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा है। रविवार की सुबह क्षेत्र के हर्राजपुर खुर्द में विवाहिता दीक्षा 26 पत्नी ब्रजेश तिवारी की संदिग्ध परिस्तिथियो में मौत हो गयी।हत्या है या आत्महत्या । इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने…

जौनपुर: 7.50 लाख नकदी सहित जेवरात की हुई चोरी

शाहगंज : सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह-नजोपुर गांव में 7 लाख नकदी सहित जेवरात चोरी होने की घटना प्रकाश में आयी है। मामला बीते शुक्रवार की रात का है जब उक्त गांव निवासी जयसराज पुत्र हिरजू परिवार के साथ मकान में सो रहे थे कि चोर रात को मकान की दीवाल तोड़कर मकान के भीतर घुस गये और घर में रखा साढ़े 7 लाख नकदी व सोने—चांदी के जेवर पार कर दिये। गृहस्वामी को सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो वह अवाक रह गया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना…

जौनपुर : मुख्यमंत्री का फोटो लगा भाजपा कों गाली देने का पोस्ट इंस्ट्राग्राम पर जारी करने से खूनी संघर्ष

शाहगंज : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छिड़वा भादी गांव में इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कमेंट करने के मामले को लेकर दो वर्गों में जमकर लाठी डंडा चला। इस दौरान दर्जन भर लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल आधा दर्जन गम्भीरो कों जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।बताया जाता है कि इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर एक अल्पसंख्यक वर्ग के युवक द्वारा मुख्यमंत्री का फोटो चस्पा कर भाजपा कों गंदी गालियां लिख दिया गया। जानकारी के बाद उत्तेजित ग्रामीणों…