5 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ गई

हंटर, जो बाइडेन के दूसरे बेटे हैं। उनके एक बेटे बीयू की मई 2015 में ब्रेन कैंसर के चलते मौत हो गई थी।अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को गन केस में 7 दिन की सुनवाई के बाद दोषी करार दिया गया है। डेलावेयर की एक कोर्ट ने हंटर को दोषी ठहराया है।यह पहली बार है, जब अमेरिका में किसी मौजूदा राष्ट्रपति की संतान को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। हंटर पर आरोप है…

5 दिन से दिल्ली में क्यों हैं केशव मौर्य ? क्या नई जिम्मेदारी संभव

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य 5 दिन से दिल्ली में डटे हैं। इस बीच यूपी में सीएम योगी 2 बार कैबिनेट की बैठक कर चुके हैं, लेकिन इसमें मौर्य शामिल नहीं हुए। अब सत्ता के गलियारे में तरह-तरह के कयास शुरू हो गए हैं।केशव मौर्य को केंद्र या प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है, इसलिए उन्हें दिल्ली में रोका गया है। केशव से बीएल संतोष और जेपी नड्‌डा ने बातचीत भी की। बताया जाता है, केशव को पार्टी अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भी विचार कर रही…

अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्टर कभी रिया सेन के साथ MMS लीक होने वाली घटना पर सफाई दे रहे हैं, तो कभी मल्लिका शेरावत का गला घोटने वाली घटना पर बात कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के भाई सोहेल खान और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर के बीच हुए झगड़े का खुलासा किया है।अस्मित पटेल ने कहा- एक बार नाइटक्लब में सोहेल खान और सिकंदर खेर किसी…

रायबरेली : घर छोड़ने के बहाने विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म

रायबरेली में घर छोड़ने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने जंगल में ले जाकर विधवा महिला के साथ बारी बारी किया दुष्कर्म, घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से हुए फरार, पीड़ित महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बगहा गांव का है जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक विधवा मुस्लिम महिला अपने भाई के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बगहा गांव गई हुई थी रात हो जाने के कारण विधवा महिला चौराहे पर उतर गई…

कासगंज :पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सेंटर संचालक कर रहे मनमानी दिया मांग पत्र

कासगंज: आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी कासगंज जिलाधिकारी सुधा वर्मा जी से मिले और उनको एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि कासगंज में जितने भी प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं उन पर अल्ट्रासाउंड कराने की फीस निर्धारित कर दी जाए और कम से कम रखी जाए। कासगंज जिला प्रशासन को एक आदेश पारित कर हर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर फीस निर्धारित कर देनी चाहिए ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अल्ट्रासाउंड करा कर अपना इलाज करा सके। कासगंज जिलाधिकारी सुधा…

पीलीभीत में IPS अफसर की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मची खलबली, दारोगा सहित सात पुलिस कर्मी सस्पेंड

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कार्य क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने एक दारोगा और छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसका आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात थे और अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित मिले थे। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है। लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी एवं तीन…

कासगंज: गंगा में स्नान करते हुए युवक डूबा

कासगंज जनपद के गंगा घाट कादरगंज पर काफी संख्या में गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आते है आज लगभग 3बजे के आस पास नगला भवानी के लोग कलश भरने के लिए गंगा किनारे आए हुए थे गंगा घाट पर नहाने के लिए युवक गंगा में घुसा और गहरे पानी में डूब गया युवक28 वर्षीय युवक उर्वेश पुत्र श्रीकृष्ण नगला अहिवरन जनपद फर्रुखाबाद थाना कंपिल का रहने बाला था अपने फूफा के यहां भागवत में आया हुआ था आज नगला भवानी के लोग कलश भरने के लिए आए हुए…

प्रयागराज: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

प्रयागराज-विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, सोनार, टोकरी बुनकर, धोबी एवं मोची ट्रेड केे लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, ट्रेडों से सम्बन्धित हस्तशिल्पी/कारीगर योजनान्तर्गत वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं आवदेन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 हेतु बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, सोनार, टोकरी बुनकर, धोबी एवं मोची ट्रेड केे आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत 10 दिन का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना है, प्रशिक्षणोपरान्त आर0पी0एल0 उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियांे को निःशुल्क टूलकिट वितरण किया जाना है।उपरोक्त…

रायबरेली :सलोन क्षेत्र के लोगो ने किया इंडिया गठबंधन के नेताओ का जोरदार स्वागत

रायबरेली : अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के प्रचार में तन-मन-धन निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए सपा के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठा नेता चौ0 सुरेश कुमार निर्मल, सलोन विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन यादव व कांगेस पार्टी के वरिष्ठा नेता प्रदीप तिवारी का भव्य स्वागत किया। इस अवर पर चौ0 सुरेश कुमार निर्मल ने क हा कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी को पराजित कर न केवल अमेठी के सांसद…

मोदी 3.0 में मंत्रालयों के बंटवारा में किसको क्या मिला देखें ?

नई दिल्ली ,(द दस्तक 24 न्यूज़) नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 71 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नीचे पढ़ें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया गया है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.…

अकबरनगर में दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा

लखनऊ के अकबरनगर में मंलवार को भी अभियान जारी रहेगा। दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा। बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब 45 मकानों को गिराया जा रहा है। एलडीए ने यहां 13 सेक्टर में कार्रवाई को विभाजित कर रखा है। अभी पहले सेक्टर को गिरा दिया गया है। मंगलवार को टीम दूसरे सेक्टर में लगेगी।दूसरे दिन भी 6 पोकलेन और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का…

गाजा में इजराइल-हमास के बीच आठ महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के मकसद से सीजफायर प्रस्ताव पास किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल) ने सोमवार को गाजा में इजराइल-हमास के बीच आठ महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के मकसद से सीजफायर प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 31 मई को काउंसिल के सामने रखा था। उन्होंने इसे इजराइल की पहल बताया था। इस प्रस्ताव के समर्थन में 14 वोट पड़े। हालांकि, UNSC के स्थायी सदस्य और वीटो पावर रखने वाले रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर 4 रन की रोमांचक जीत हासिल की है

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर 4 रन की रोमांचक जीत हासिल की है। अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथे मैच में हराया है, दोनों के बीच अब तक 4 मैच ही खेले गए हैं।नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। 114 रन चेज कर रही बांग्लादेशी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। लेग स्पिनर केशव महाराज इस जीत के…

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी है। इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इलेक्शन की प्रोसेस जल्द शुरू हो जाएगी। इसी महीने वोटिंग की तारीखें भी आ सकती हैं।लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के हिसाब से देखें, तो विधानसभा चुनाव में फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। उसे 33 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और PDP की सीटें मिला दें, तो INDIA ब्लॉक 45 सीटों पर आगे रहेगा। BJP 29 सीटों पर लीड ले सकती है।…

70 के दशक में किसी एक्ट्रेस के लिए बिकिनी पहनना बड़ी बात थी

आज के दौर की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन बिकिनी पहनने से परहेज नहीं करती हैं लेकिन 70 के दशक में किसी एक्ट्रेस के लिए ये बड़ी बात थी। तब भी शर्मीला टैगोर, परवीन बाबी, जीनत अमान और डिंपल कपाड़िया जैसी एक्ट्रेसेस ने हिम्मत दिखाई और ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने से परहेज नहीं किया। इनमें से एक मुमताज भी थीं जिन्होंने 1972 में आई फिल्म ‘अपराध’ में बिकिनी पहनी थी।हाल ही में एक इंटरव्यू में मुमताज ने इस बारे में बात की और कहा कि वो मेंटली ऐसा…

लखनऊ: हार पर रार ”पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा” भाजपा के 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताएं हारने की यह वजह

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) यूपी में सपा-कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद अब भाजपा के हारे-जीते उम्मीदवारों ने संगठन को रिपोर्ट देनी शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट में ‘आस्तीन के सांप’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों का खूब इस्तेमाल हुआ है। हारे केंद्रीय मंत्रियों ने भी हार का ठीकरा अब पार्टी के नेताओं पर ही फोड़ना शुरू कर दिया है। चुनाव बीत गया। करारी हार से भाजपा उबल रही है। उसे आस्तीन के सांपों की तलाश है। गद्दारों की तलाश है। जो हारे वो चीख-चीखकर कह रहे हैं, मेरी…

नई दिल्लीसर्वे उड़ा रहा BJP की नींद! नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे नई दिल्ली

नई दिल्ली ,इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. लोगों ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को खूब पसंद किया है। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छूने में नाकाम रही. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हए 80 में 43 सीटों पर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश में एनडीए 36 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी. इस बार कांग्रेस ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका…

नई दिल्ली:36 साल के नायडू, 78 के मांझी… ये रही मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली,(द दस्तक 24 न्यूज़) लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली. तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे. 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।…

मैनपुरी में घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला जान बचाकर भागी और कमरे के दरवाजे बंद लिया। इस पर आरोपियों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के जौराई गांव की है। यहां की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने बताया कि 7 जून को नामजद लोगों ने उनके खेत की मेड़ काटकर अपने…

मैनपुरी में नौ दिन में पांच बच्चों सहित 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लगातार पड़ रही गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार को भी नौ माह के एक बच्चे की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले नौ दिन में जिले में 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। पिछले एक महीने से जिले का तापमान 40 डिग्री के आस-पास या इससे अधिक बना हुआ है। इसके चलते अस्पतालों में डायरिया, बुखार, सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को भी जिला अस्पताल की…