हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत।दो भाइयों के एक साथ हुई दुर्घटनादोनों भाई एक बस से उतरकर सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ।मौके पर खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के तुरंत बाद पहुंच पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सवांददाता: रघुबीर सिंह
Day: December 12, 2023
जौनपुर: दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी करने के लिए विधायक ने क्षेत्राधिकारी से की बात
सुईथाकला/शाहगंज। खुटहन मार्ग स्थित छित्तूपुर चौराहे पर 9 दिसंबर को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से भेला गांव निवासी मुन्ना प्रजापति की पत्नी निशा प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई थी। निधन की खबर सुनकर विधायक रमेश सिंह मृतक महिला के शोक संतप्त परिजनों से मिले। परिवार के लोगों से मिलकर विधायक ने ढांढस बंधाया। उन्होंने सीओ शुभम तोंदी से फोन पर बात करके ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और ट्रैक्टर को सीज करने के लिए कहा।उन्होंने आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। दो…
सीतापुर:कस्बा मिश्रित देहात के परसौली रोड पर स्थित संत बिनोवा भावे जन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।
सीतापुर: कस्बा मिश्रित देहात के परसौली रोड पर स्थित संत विनोबा भावे जन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा एक आवस्यक बैठक कर राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया । आयोजित बैठक में संत विनोबा भावे , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा डा. सुब्बाराव की प्रतिमाओं पर संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया । इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र व राष्ट्रीय संरक्षक हरिहर…
रायबरेली: गांव गांव शहर शहर पहुंच रही है मोदी की गारंटी वाली गाड़ी
गाँव- गाँव शहर-शहर पहुँच रही है मोदी की गारंटी वाली गाड़ी… विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जनपद- रायबरेली के सलोन विधानसभा के मंडल सलोन में ला हू रै पुर की ग्राम पंचायत में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की साथ ही पंच प्रण की शपथ भी दिलाई… #विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा’ एक जन आंदोलन का स्वरुप ले चुका है। यह सिर्फ एक यात्रा ही नहीं, यह मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाली गाड़ी है, जो गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाएगी! इस अवसर पर. मुख्य अतिथि…
प्रयागराज: बाल अधिकार संरक्षण कार्य क्रम जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में किया जायेगा आयोजित
प्रयागराज-दि0, 22/12/2023 को बाल अधिकार संरक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार प्रयागराज मे किया जायेगा आयोजित, मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों और हकदारियां के उल्लंघन और वंचित होने से सम्बन्धित शिकायतों के निराकरण के लिए मा0 सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता जनपद में जिला स्तरीय पीठ/शिविर दिनाॅक 22-12-2023 को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त आयोजन के दो दिन पूर्व से मा0 आयोग के दो प्रतिनिधि भी जनपद में उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय पीठ/शिविर के आयोजन के…
आई लव यू , मैं शर्मिंदा हूं, सुसाइड नोट में ये बातें लिख प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर फांसी लगाकर दी जान
यूपी के मैनपुरी में प्रेमिका के घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी किशोर का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का हैंगिंग ही आया है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें प्रेमिका को दो लाइन लिखते हुए अंग्रेजी में आई लव यू मैं तुम्हारे घर में पकड़ा गया हूं, शर्मिंदा हूं, मेरे पिता बीमार रहते हैं। बेवर के गांव दिवरनियां में रविवार को प्रेमिका के घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी किशोर का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का…
मैनपुरी में सात पदों के लिए 22 नामांकन जमा किए गए
मैनपुरी। दीवानी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सात पदों के लिए 22 नामांकन किए गए हैं। 22 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठजन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी के समक्ष वकीलों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजीश कुमार यादव, अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा तथा सचिव पद के लिए पवन मिश्रा और संदीप कुमार त्रिपाठी ने नामांकन जमा किए हैं। उपाध्यक्ष के लिए रमेश कुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, सुभाषचंद्र, सुरेंद्र…
मैनपुरी में डीजे पर चल रहा था ‘तुझको ना दूल्हा बनाऊंगी’, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हन ने तोड़ी शादी, बेरंग लौटी बारात
यूपी के मैनपुरी जिले में दूल्हे का डांस देखकर दूल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दरअसल, शादी के दौरान जयमाला के कार्यक्रम से पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान दूल्हे का हाव-भाव कुछ ऐसा रहा कि दूल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात में दूल्हे ने डीजे पर ऐसा डांस किया कि उसकी शादी ही टूट गई। डांस करते हुए जब…
पीलीभीत में फुटबाल टीम में सात खिलाड़ियों का चयन
पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सोमवार को फुटबाल का ट्राॅयल मैच खेला गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद सात खिलाड़ियों यश सोनकर, दीपक भट्ट, हरीश, जतिन, अनु कुमार, अभिषेक सोनकर, यशकुमार का चयन किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार भी मौजूद रहे।
पीलीभीत के जिले को तीन और एंबुलेंस मिलीं
पीलीभीत के जिले को तीन और नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। 108, 102 एबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि 102 की छह एंबुलेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उसकी जगह पर नई एबुलेंस आनी थी। चार दिन पहले एक एबुलेंस आई थी। सोमवार को तीन और नई एंबुलेंस आ गईं हैं। जिले में 102 की 26 व 108 की 23 एबुलेंस हो गईं हैं।
पीलीभीत के कलीनगर तहसील में गरजे किसान, बोले- ग्रामीणों के लिए काल बनता जा रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर बाघों की लगातार मौजूदगी से बढ़ रही परेशानी को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया गया। पीटीआर के विरोध में नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अक्षय यादव को सौंपा। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश सह सचिव अफरोज आलम व देवाशीष ने ज्ञापन देकर बताया कि पीलीभीत के जंगल को जल्दबाजी और किसानों की सुरक्षा के उपाय किए बगैर ही टाइगर रिजर्व का दर्जा दे दिया गया। ग्रामीणों…
भतीजे आकाश आनंद के रूप में घोषित कर दिया बसपा का नेतृत्वकर्ता
15 जनवरी, 2008। उस वक्त की सीएम मायावती अपना जन्मदिन मना रही थीं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा’ का विमोचन किया। उसमें उन्होंने लिखा कि बीएसपी का अगला नेतृत्वकर्ता उन्हीं की तरह दलित वर्ग से होगा, लेकिन वह हमारे परिवार से नहीं होगा। 15 साल बीते। किताब के नए एडिशन मार्केट में आए। 10 दिसंबर को फाइनली मायावती ने अपना उत्तराधिकारी और बसपा का नेतृत्वकर्ता अपने भतीजे आकाश आनंद के रूप में घोषित कर दिया।इस तरह से मायावती की ‘दलित नेतृत्वकर्ता’ वाली बात…
2024 के लोकसभा चुनाव में क्या चलेगा मोहन का जलवा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौंकाते हैं। छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही किया। मुख्यमंत्री के लिए ऐसा अकल्पनीय नाम सामने आया, जिसकी दूर-दूर तक कहीं चर्चा भी नहीं थी। ये नाम है मोहन यादव का।मोहन ओबीसी वर्ग से आते हैं और उज्जैन के दक्षिण से विधायक हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मोहन यादव का प्रस्ताव रखवाकर एक तरफ जहां सब कुछ ठीक होने का मैसेज दिया। वहीं इस नाम से उत्तर प्रदेश पर भी निशाना साधा। यूपी के…
बरेली – गंगा आरती को स्पॉन्सर करने हेतु इच्छुक संस्था/औद्योगिक इकाई अपर नगर आयुक्त अथवा उप प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में करें सम्पर्क।
प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्य जीव प्रभाग समीर कुमार ने बताया कि दिनांक 08 दिसम्बर को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा, गंगा आरती के लिये जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई स्पॉन्सर (प्रायोजक) करेंगा, उस संस्था/औद्योगिक इकाई के बड़े-बड़े बैनर चौबारी घाट पर गंगा आरती के समय लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई गंगा आरती को स्पॉन्सर करने की इच्छुक हैं…
बरेली – जल जीवन सर्वेक्षण में एस्पिरैंट श्रेणी के अंतर्गत जनपद को देश में तृतीय स्थान हुआ प्राप्त।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत बरेली जनपद में 1860 ग्राम में पेयजल योजनाओं के कार्य कराये जा रहे हैं। इन ग्रामों में 877 अवर जलाशय के माध्यम से प्रत्येक ग्रामवासी को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में जनपद के अनेकों ग्रामों में ग्रामवासियों को अवर जलाशयों द्वारा निरंतर प्रातः एवं सायं काल 2 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिसकी जांच ग्रामीण महिलाओं द्वारा एफ0टी0के0 के माध्यम से स्वयं की जा रही है। जल जीवन मिशन से पूर्व जनपद बरेली में 497576 नग घरों के सापेक्ष…
बरेली – विधायक ने जनपद स्तर पर 75वां पी0 आर0 डी0 स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारम्भ।
विधायक फरीदपुर डॉ0 श्याम बिहारी लाल ने आज जनपद स्तर पर 75वां पी0 आर0 डी0 स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ विकासखंड क्यारा के ग्राम पंचायत सिमरा बोरीपुर में किया, जिसमें समस्त विकास खण्डों से आये पी0 आर0 डी0 जवानों ने मार्च पास (परेड) किया एवं विभिन्न खेलों में भी प्रतिभाग किया।स्थापना दिवस को सफल बनाने में उप निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल एवं जिला आयोग का युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0 वि0 द0 अधिकारी ने मिलकर इस…
बरेली – जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारी के संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों का पांच दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारी के संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को प्रथम एवं द्वितीय पाली में प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिये कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराया जाये। इसके लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का जो भी दायित्व है उसको अच्छे से समझ लें…
बरेली – जिलाधिकारी ने मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र, कंथरी हरूनगला का किया औचक निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने शीत ऋतु के दृष्टिगत 51 संवासिनियों को कम्बल व फल आदि का वितरण किया। जिलाधिकारी ने संवासिनियों से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके भोजन, आवास व चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सम्बंधित को निर्देश दिये कि आश्रय गृह में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने संस्था अधीक्षक से संवासिनियों की चिकित्सीय, देखभाल में आने वाली कठिनाइयों/समस्या के सम्बंध में पूछतांछ की। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं मानसिक चिकित्सालय से मिलने वाली दवाओं के सम्बंध में भी जानकारी ली…
नॉर्थ गाजा में हमास को मिटाने के बेहद करीब हैं इजराइली सेना
इजराइली सेना ने दावा किया है कि वो नॉर्थ गाजा में हमास को मिटाने के बेहद करीब हैं। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा- जबालिया और शेजाइया इलाकों में हमास की बटालियन का सफाया होने वाला है। हमने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है। पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों हमास लड़ाकों ने सरेंडर किया है।इजराइली सेना ने बताया कि पिछले एक महीने में 500 हमास लड़ाकों को गिरफ्तार किया गया है। 1 दिसंबर को सीजफायर खत्म होने के बाद से अब तक 140 लड़ाके पकड़े गए हैं। सेना ने…
जौनपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
शाहगंज : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संचालन राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, डूडा एवं राजस्व विभाग के लोगों ने स्टाल लगाया। जहां कल्याणकारी योजनाओं के बावत लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया गया।केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लक्षित एवं पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाने हेतु जागरुक…
