गौतमबुद्ध नगर: नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही

गौतमबुद्ध नगर: नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही- फेस-टू थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करों को भंगेल से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान रामपाल और सोहनपाल के रूप में हुई है। यह मूलनिवासी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी सलारपुर गांव में किराए के मकान में रहकर गांजे की तस्करी करते थे। रामपाल के कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम गांजा और सोहनपाल के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किए गए…

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक- गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आज एक बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का उद्घाटन किया गया। इस बैरक में एक साथ 58 पुलिसकर्मी आराम से ठहर सकते हैं। जिसमें पुलिसकर्मी आराम से सोने, रुकने व आराम करने के अलावा काफी सुविधाएं भी इस बैरक में उपलब्ध है। लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह पहल जिले…

गौतमबुद्ध नगर : ई-ऑक्सन में लगभग 58 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर बिल्डर ने खरीदी जमीन, करेगा करोड़ों रुपयों का निवेश-

गौतमबुद्ध नगर : ई-ऑक्सन में लगभग 58 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर बिल्डर ने खरीदी जमीन, करेगा करोड़ों का निवेश- नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर-146 में औद्योगिक भूखंड का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया। इस भूखंड को बोली लगाने वाले ने रिजर्व प्राइज से 58 करोड़ 61 लाख रुपये की अधिक बोली लगाकर खरीदा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जा चुका है। सेक्टर-146 स्थित जीएच-02 भूखंड के लिए मैसर्स ई होमस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड…

प्रयागराज- अभिषेक कुमार भारती सहायक उद्यान निरीक्षक UPSSSC व अमन कुमार त्यागी का NEET मे हुआ चयन

प्रयागराज- अभिषेक कुमार भारती सहायक उद्यान निरीक्षक UPSSSC व अमन कुमार त्यागी का NEET मे हुआ,जनपद प्रयागराज में वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनातर्गत सिविल सेवा पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्र अभिषेक कुमार भारती का चयन UPSSSC कि अवर अधीनस्थ सेवा 2019( रोल नंबर 00813109ं) सहायक उद्यान निरीक्षक पद पर हुआ है और वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत नीट पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्र श्री अमन कुमार त्यागी का चयन NEET में हुआ उपर्युक्त दोनों मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इस…

प्रयागराज:काकोरी बलिदान दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली, शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अभिलेख प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रयागराज काकोरी बलिदान दिवस सप्ताह काकोरी के शहीदों की स्मृति के अवसर पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में किया गया। कार्यक्रमों का उद्घाटन शहीद रोशन सिंह शहीद स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी, तथा प्रधानाचार्य स्वरूपरानी अस्पताल श्री एस.पी. सिंह द्वारा पुस्पांजलि अर्पित करते हुए जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा शहीद स्थल से चन्द्रशेखर पार्क तक रैली निकालकर किया गया। अभिलेख प्रदर्शनी में काकोरी के शहीद क्रांतिकारियों का विवरण,…

जिलाधिकारी प्रयागराज ने स्वरूप रानी अस्पताल में समीक्षा बैठक की

प्रयागराज साफ-सफाई, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को स्वरूपरानी अस्पताल में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने ओपीडी में प्रतिदिन कितने मरीजों को देखा जा रहा है तथा अस्पताल में कितने चिकित्सकों की उपलब्धता है की जानकारी लेते हुए कहा कि क्षमता के अनुसार और अधिक मरीजों को प्रतिदिन देखा जा सकता है। निजी हाॅस्पिटलों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट हाॅस्पिटल में एक डाॅक्टर के द्वारा प्रतिदिन ज्यादा मरीजों को देखा…

प्रयागराज:उप सचिव भारत सरकार ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की उचित दर दुकानों का किया निरीक्षण

प्रयागराज उपसचिव भारत सरकार द्वारा दुकानों पर रेट बोर्ड, स्टाॅक बोर्ड, टोल फ्री नं0 एवं अन्य वांछित सूचनाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का किया गया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपसचिव ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में दी जानकारी श्री रामचन्द्र उपसचिव भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 एवं 15 दिसम्बर को जनपद-प्रयागराज के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की उचित दर दुकानों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण का कार्य सम्पन्न किया…

फर्रुखाबाद:निक्षय दिवस पर पांच क्षय रोगी लिये गये गोद ,सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस

फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरूवार को निक्षय दिवस मनाया गया l इस दिवस का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपकेंद्रों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के 10 प्रतिशत लोगों की टीबी की जांच की l इसी क्रम में ज़िला क्षय रोग विभाग…

फर्रुखाबाद:नियमित टीकाकरण और मिजिल्स रूबैला को लेकर हुआ मंथन जिले में अब तक मिले 31 बच्चों में मिजिल्स रुबैला के लक्षण

फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 नियमित टीकाकरण और मिजिल्स रूबैला को लेकर शहर के एक होटल में स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें नियमित टीकाकरण को किस तरह से अच्छा किया जाए जिससे सभी बच्चों को समयानुसार टीके लग जाएं lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि हमें अपने बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण के महत्व को समझना होगा l आपके घर के आस पास लगने वाले टीकाकरण बूथ पर अपने बच्चों…

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा बोले जेडीयू का आरजेडी के साथ विलय आत्मघाती कदम होगा

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू-आरजेडी के विलय की खबरों को खारिज करते हुए कहा है, “पार्टी में इस पर कोई चर्चा नहीं है। लोगों को सोचना चाहिए कि विलय कैसे हो सकता है।” उन्होंने कहा, “जेडीयू का विलय एक आत्मघाती कदम होगा। क्या कोई आत्मघाती कदम खुद से उठाएगा।” बकौल कुशवाहा, 2024 लोकसभा चुनाव महागठबंधन का मुख्य एजेंडा है।

जौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में नहीं मिला सुराग, फिर से दोहराया गया क्राइम सीन

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के बकुची गांव में 12 दिन पूर्व हुई हरीलाल हत्याकांड में घटना के दौरान गोली लगने से घायल मृतक के साथी हाशिम को लेकर बुधवार को एक फिर पुलिस की टीम ने क्राइम सीन को दोहरा कर घटनाक्रम को समझा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव में बीते दो दिसंबर की शाम दीवानी न्यायालय से मुकदमे की पैरवी कर साथी हाशिम के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रहे सबरहद…

मैनपुरी : खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान,खाद के लिए भटक रहे किसान

मैनपुरी कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में सरकारी गोदाम पर पहले तो डीएपी की मारामारी मची रही और अब यूरिया के आलू की बुवाई के समय किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और दोगने दामो तक डीएपी खाद प्राइवेट दुकानों से लेने को मजबूर हुए आपको बताते चलें पिछले महीने आलू की बुवाई जोरों पर थी किसानों के लिए उस समय सबसे ज्यादा डीएपी की जरूरत होती है लेकिन सरकारी गोदामों पर डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी इसलिए किसान मजबूरन प्राइवेट दुकानदारों से मनमाने…

जौनपुर:सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ। सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव जौनपुर में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमे कालेज में प्रबन्धक अवधेश यादव ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यापर्ण कर योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज…

गौतमबुद्ध नगर: शहर के नोएडा एक्सप्रेसवे को व‍िदेशी तर्ज पर खूबसूरत बनाने की योजना तैयार

गौतमबुद्ध नगर: शहर के नोएडा एक्सप्रेसवे को व‍िदेशी तर्ज पर खूबसूरत बनाने की योजना तैयार- बता दें कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे करीब 24 किलोमीटर लंबा है। नोएडा प्राधिकरण की हाल में हुई बोर्ड बैठक में शहर को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बोर्ड बैठक में दिल्ली बॉर्डर से नोएडा के रास्ते ग्रेटर नोएडा तक जाने वाले एक्सप्रेसवे को आकर्षक और खूबसूरत बनाने का फैसला लिया गया है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों से…

बरेली – आंवला पालिका के सभागार में लगाया गया परामर्श केंद्र आए 5 प्रार्थना पत्र एक मे हुआ आपसी समझौता।

बरेली – आंवला की नगर पालिका परिषद के सभागार में परामर्श केंद्र लगाया गया। जिसमें थाना आंवला से तीन थाना सिरौली से दो प्रार्थना पत्र आये। पुलिस और काउंसलर के समझाने के प्रयास के बाद एक मे आपसी समझौता हो गया। परामर्श केंद्र में थाना आंवला से रेनू, थाना सिरौली से नीलम सक्सेना, और काउंसलर रजिया सुल्तान तथा काउंसलर लखपत सिंह मौजूद रहे। यहाँ बता दे प्रत्येक बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में परामर्श केंद्र लगाया जाता है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

जौनपुर : चौकिया धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी बोलेरो पलटी आठ लोग घायल

जौनपुर/नौपेडवा स्थानीय बाजार के समीप बुधवार की शाम चौकियां धाम से दर्शन कर लौट रहें श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो टायर फटने से हाइवे किनारे पलट गई। बोलेरो में सवार 10 लोगों में 6 महिलाओं सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी राहुल खरवार अपने घर की महिलाओं बच्चों के साथ चौकियां धाम दर्शन करने गए थे। शाम करीब चार बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जैसे ही राष्ट्रीय राज्यमार्ग…

गौतमबुद्ध नगर: 60 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, 24 चौकियों के इंचार्ज बदले

गौतमबुद्ध नगर: 60 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 24 चौकियों के इंचार्ज बदले- गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर जिले में 60 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें 43 सब-इंसपेक्टरों का तबादला किया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से आदेश जारी किया गया है कि तत्काल सभी पुलिसकर्मी अपनी नई तैनाती पर जाएं और जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य करें।

महंगाई के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में रहना यूरोप से सस्ता, लोग 12 महीने के वीसा पर आ रहे

ऑस्ट्रेलिया में वर्किंग हॉलिडे-मेकर (WHM) का खासा चलन है। ये खास वीसा होता है, जिसके तहत लोग 12 महीने की छुट्टी पर ऑस्ट्रेलिया घूम सकते हैं। इस दौरान वो साथ में टेम्पररी नौकरी या पढ़ाई भी कर सकते हैं। इन्हें बैकपैकर्स भी कहा जाता है।2019 में इस वीसा के साथ 3 लाख से ज्यादा टूरिस्ट ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। अब कोविड लॉकडाउन हटने के बाद महंगाई बढ़ने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में WHM वीसाधारकों की कतार लगी हुई है। इसकी वजह है कि यूरोप में भी महंगाई चरम पर है। अपने देशों…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा उचित दर विक्रेता मॉडल शॉप दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा आज ग्राम बिथरा व औरिया की उचित दर विक्रेता मॉडल शॉप दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाक रजिस्टर को देखा, साथ ही दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लाभार्थियों को ई पॉश मशीन से खाद्यान्न उपलब्ध कराया, वितरित किये जा रहे खाद्यान्न का वजन कराकर देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा माडल शॉप दुकानों में मेज कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा साथ ही निरीक्षण के दौरान उचित दर विक्रेताओं को…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कल्लिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय सण्डा का किया गया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा आज विकासखण्ड मरौरी के प्राथमिक विद्यालय कल्लिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय सण्डा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय कल्ल्यिा में प्रधानाचार्या श्रीमती सरोजनी शिक्षक/शिक्षकाऐं व रसोईयां उपस्थित पायी गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की हाजिरी रजिस्टर को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 04 व 05 की छात्राऐं शीतल, सीता, साहिबा व ज्योति से हिन्दी की किताब पढा़कर देखी गई और बच्चों से गणित में जोड़, घटाओं, गुणा, भाग के सवालों को कराकर…