नगर पंचायत सिरसा में जीएसटी अधिकारियों द्वारा छापे से व्यापारी परेशान इस समय वाणिज्य कर विभाग द्वारा कई नगर पंचायतों व बाजारों में छापे की कार्रवाई की जा रही है जिससे व्यापारी गढ़ में डर का माहौल बना हुआ है और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है आज नगर पंचायत सिरसा में वह मेजा रोड बाजार में बहुत सारी दुकानें बंद देखने को मिली जिससे आम लोगों का भी बाजार में सामान लेने देने की दिक्कतें ग्राहकों को झेलनी पड़ी शिव कुमार तहसील संवाददाता मेजा प्रयागराज मोo 7355576610
Day: December 12, 2022
पीलीभीत:तालाब की भूमि पर हुए निर्माण को कराया गया ध्वस्त
पूरनपुर। तालाब की भूमि पर अवैध कच्चा कर पक्का निर्माण करा लिया।शिकायत पर लेखपाल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दीवार के निर्माण को ध्वस्त करा कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।नगर के मोहल्ला खानकहा में तालाब की भूमि पड़ी हुई है।उस भूमि पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया।यहां तक कि तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण कर दीवार उठा दी।मामले का विरोध किया गया तो गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए।सोमवार को सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल स्थानीय पुलिस…
पीलीभीत: थाना सेहरामऊ क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है
पूरनपुर।थाना सेहरामऊ क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।मामले की जानकारी लगने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर वाहन को पकड़ लिया।वाहन को सीज कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में इन दिनों चौतरफा मिट्टी का अवैध खनन स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से किया जा रहा है।नाममात्र की परमिशन लेकर महीनों तक खनन किया जा रहा है।सोमवार को क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्दकला में बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किया जा रहा था।मामले को लेकर कई लोगों ने…
पीलीभीत:पुलिस ने गैंगस्टर के लीडर को पकड़कर भेजा जेलपीलीभीत:
पीलीभीत हजारापुलिस ने गैंगस्टर के बांछित गैंग लीडर को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है । जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है । कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है ।हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है । पुलिस कप्तान के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने नेपाल बॉर्डर की बैलह ग्राम पंचायत के बाजारघाट तिराहे पर गैंगस्टर एक्ट में बांछित चल रहे गैंग लीडर सुरजीत सिंह पुत्र बंजार सिंह निवासी कंबोजनगर को गिरफ्तार कर लिया है ।…
पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक थाना बरखेड़ा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आगामी निकाय चुनाव, शान्ति एवं कानून व्यवस्था एवं जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी। जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, थानाध्यक्ष बरखेड़ा मय फोर्स मौजूद रहे।
पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक थाना बरखेड़ा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।पीलीभीत:
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा थाना बरखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मैस आदि का निरीक्षण किया तथा थाने के आगन्तुक रजिस्टर को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। थानाध्यक्ष बरखेड़ा को थाना परिसर व कार्यालय में साफ-सफाई रखने व आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था व उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, थानाध्यक्ष बरखेड़ा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पीलीभीत:गन्ना सेंटर शुरू न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शनपीलीभीत:
पीलीभीत हजारा थाना क्षेत्र के गौतमनगर में गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं हुआ है । इससे किसानों का गुस्सा फूट गया है। क्रय केंद्र पर एकत्र होकर चीनी मिल संपूर्णानगर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।हजारा थाना क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के दर्जन भर गन्ना क्रय केंद्र हैं। दो सप्ताह बावजूद गौतमनगर गांव में गन्ना सेंटर चालू नहीं किया जा सका है । जबकि किसान कई बार गन्ना सेंटर चालू किए जाने की मांग कर चुके हैं। समस्याएं हल न होने पर सोमवार को गौतमनगर के दर्जनों…
पीलीभीत: निरीक्षण के दौरान गन्ना भरे वाहनों की कराई तौल, देखी चीनी की गुणवत्ता।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीसलपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल में चीनी की गुणवत्ता को देखा गया। इस दौरान उन्होंने प्रेस का फिलटर केके को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान गन्ना से भरे ट्रालो को देखा गया और चीनी मिल प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि बडे ट्रालों में ओवरलोडिंग गन्ना न भरा जाये निर्धारित मात्रा में ही ट्रालों में गन्ना भरकर चीनी मिल तक लाया जाये। जिलाधिकारी द्वारा धर्मकांटे पर पहुंच गन्ना से भरी ट्रालियों की तौल…
पीलीभीत :हत्या के प्रयास के आरोपी को जेल भेजा
पूरनपुर। जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला निवासी एक ग्रामीण को 20 नवंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में घेर कर हत्या करने का प्रयास किया था।मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।बीती रात मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी जीशान को पुलिस ने दबोच लिया।मेडिकल परीक्षण कराने आने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पीलीभीत :विधवा से दुष्कर्म करने के आरोपी को दबोचा
पूरनपुर। नगर के रहने बाली एक विधवा महिला के घर लखीमपुर खीरी के रिश्तेदार का आना जाना था।आरोप है कि उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक शोषण किया।शादी का दबाव बनाने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट करते हुए शादी करने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी।महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक दिलीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार को पुलिस ने आरोपी को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मुकदमे में नामजद आरोपी…
पीलीभीत :पुलिस ने की जांच पड़ताल तो निकले ऑफिसर
पूरनपुर।नगर में खुफिया जानकारी लेने के लिए पहुंचे आईबी के दो अफसरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दोनों आईबी ऑफिसर निकले,उन्होंने जांच पड़ताल पर पुलिस को एक खुफिया जानकारी में नगर में पहुंचने की बात कही। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया आर्मी ऑफिसर के दो कर्मचारी नगर में पहुंचे थे।जिसको ग्रामीणों ने घेर लिया था।उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी।जांच के दौरान दोनों ऑफिसर निकले।
फर्रुखाबाद: जिला जज एवम् बार एसोसिएशन महासचिव ने बांटे कंबल
फर्रुखाबाद: जिला जज एवम् बार एसोसिएशन महासचिव ने बाटे कंबल– जिला जज अश्वनी कुमार एवम जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया के नेक्तत्व में दिन सोमवार 12 दिसम्बर 2022 को लगभग 50 जरूरत मंद गरीब लोगों को बार एसोसिएशन में कम्बल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम बार एसोसिएशन के सभागार फतेहगढ़ में संपन्न हुआ। एडीजे अजीत मिश्रा, सुनील दिवाकर, अनूप सिंह, पंकज गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शिशुपाल यादव, भुवनेश अग्निहोत्री, राकेश गुप्ता, श्यामवीर सिंह, विशाल छाबड़ा, केके श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
जौनपुर :धर्मापुर जफराबाद,गाड़ी से हुई टक्कर में युवक कि मौत
शाम करीब 6 बजे धर्मापुर सरैया मोड़, केराकत रोड उसरहिया के पास पहेतिया गेट पे तेज रफ़्तार में आ रहे मोटर साईकिल और चार चक्के (बोलेरो )से हुई टक्कर से युवक कि हुई मौत,बताया जा रहा है कि मृतक युवक ग्राम _ नेपूरा , मुफ्तिगंज जौनपुर के प्राइमरी स्कूल के अध्यापक थे ,विद्यालय से वापस जाते समय घटना में हुई मौत ,बताया जा रहा है कि युवक का नाम चंद्रप्रकाश यादव है जो की पूर्व गौ सेवा आयोग मंत्री (स्व. ड्रा केपी यादव ) के छोटे भाई थे ।वे ग्राम…
जिलाधिकारी प्रयागराज ने लेडियारी मन्डी समिति मे बनाए गए धान क्रय केंद्र व नीबी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया
प्रयागराज जिलाधिकारी ने लेडिहारी के नीबी तथा लेडिहारी मण्डी समिति में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के समय मण्डी सचिव के अनुपस्थित पाये जाने पर उनका वेतन रोके जाने तथा धान क्रय केन्द्र पर टोकनरजिस्टर न बनाये जाने पर मण्डी निरीक्षक से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को लेडिहारी के नीबी तथा लेडिहारी मण्डी समिति में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मण्डी सचिव के अनुपस्थित पाये जाने पर उनका वेतन…
कन्नौज: गुगरापुर विकासखंड में ऑक्सफोर्ड शिक्षा संस्थान छिबरामऊ की टीम द्वारा विद्यालय के बच्चों को जल जीवन मिशन के बारे में बताया ।
आज दिनांक 12/12/2022 को ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान छिबरामऊ कन्नौज की टीम द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत मनोरथपुर विकासखंड गुगरापुर ,ग्राम पंचायत अलीपुर जलेसर, ग्राम पंचायत सकरहनी विकासखंड छिबरामऊ, जुनेदपुर विकासखंड तालग्राम एवं विकासखंड छिबरामऊ के अनेक ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयो में प्रभात फेरी एंड हैंड वॉश कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के उद्देश्य हर घर जल हर घर नल की अवधारणा को बताया गया । साथ प्रभात फेरी कार्यक्रम ग्राम में रैली निकाली गई जिसमें…
ईंट से शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला, कानपुर से लखनऊ आ रही 45 यात्रियों से भरी बस में लगी आग,
लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां कानपुर से आ रही रोडवेज बस में भीषण आग लग गई। बस में 45 यात्री सवार थे। आस-पास के लोगों और पुलिस ने ईंट से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। आग इतनी तेजी से फैली की यात्रियों को गेट से निकलने का वक्त नहीं मिला। खिड़कियां तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।बस रुकते ही चंद सेकंड में अगला हिस्सा पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। हादसा कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बंथरा थाने के पास हुआ। शुक्र रहा…
चुनाव में जीतने वाला कैंडिडेट चाहिए : भूपेंद्र सिंह चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों से ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि निकाय चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों की संस्तुति करें।कोई भी प्रत्याशियों के चयन में रिश्तेदारों को महत्व न दे। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया का आधार होगा। नगरीय निकाय चुनावों और आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर 12 से 18 दिसंबर तक क्षेत्र व जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ…
बरेली – जीएसटी आयकर विभाग की कार्यवाही से परेशान होकर व्यापारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन।
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में जीएसटी आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई रोकने के लिए अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के (नेतृत्व) अगुवाई में कस्बे के व्यापारी बरेली भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और कस्बे के व्यापारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष कुमार से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं के संबंधित ज्ञापन सौंपा, व्यापारियों ने बताया फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में जीएसटी और आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में भय का माहौल है, कस्बे की सभी…
प्रयागराज-माघ मेला 2022-23 भूमि आवंटन का प्रथम दिन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दंडी बाड़ा स्वामी नगर के संतों द्वारा माघ मेला 2022-23 की बसावट हेतु आवंटन पूर्व भूमि पूजन किया गया, जिसमें दंडी स्वामी नगर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, पूज्य संत, उपजिलाधिकारी प्रेम नारायण तथा माघ मेला प्रबंधक रविकांत द्विवेदी तथा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी उपस्थि रहे। दंडी स्वामी नगर का भूमि आवंटन पूर्णतया शांति पूर्वक सौहार्दपूर्ण ढंग से, संतों की सहमति एवं इच्छानुसार किया गया। विगत वर्षों के विपरीत आवंटन के दौरान पुलिस बल की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज…
बरेली – समस्या निराकरित होने के कारण स्कूल संचालक कल बी एस ए बरेली से नहीं मिलेंगे- जगदीश चन्द्र सक्सेना।
बरेली- मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति के बैनर तले कल सोमवार 12 तारीख पूर्वाह्न 11 बजे स्कूल संचालकों का बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली से मिलने का कार्यक्रम निश्चित हुआ था। उसे स्थगित कर दिया गया है यह जानकारी देते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फोन पर बताया कि यू डाइस पोर्टल अभी खुला है। पोर्टल खोलने व बन्द करने का निर्णय मुख्यालय से लिया जाता है और इसमें जिला या मण्डल स्तर के अधिकारियों की कोई…
