पीलीभीत ; बारिश से घर में फंसी भूखी प्यासी महिला ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार की

पूरनपुर ; कई दिनों से हो रही बारिश से घर में फंसी भूखी प्यासी महिला ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई।वीडीओ वायरल होने के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवियों ने घर पहुंचकर राहत सामग्री वितरण की।महिला के घर में इतना जलभराव हो गया कि वह शुद्ध पानी के लिए तरस गए।बुधवार से लगातार बारिश हो रही है।इससे जंहा जल भराव होने से फसलों के खराब होने के साथ ही कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है।इसके चलते सारे कामकाज ठप पडे हैं।नगर के…

रायबरेली:बारिश की वजह से रास्ते मे जलभराव होने की वजह से लोगो को हो रही आने जाने मे कठिनाई

रायबरेली सलोन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहट पूरे बैसन मे अधिक बारिश होने की वजह से खडिंजे की बनी सड़क पर जल भराव होने की वजह से लोगो को आने जाने मे काफी कठिनाईयो का करना पड़ रहा है सामना पूरे देश मे चलाया जा रहा स्वास्थ्य भारत अभियान वही रायबरेली सलोन विकास खंड क्षेत्र के पूरे बैसन मे जल भराव की वजह खडिंजे की सड़क पर आने जाने वाले लोगो को हो रही कठिनाई वही गांव के निवासी लोगो ने बताया कि पवन श्रीवास्तव के घर से…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबन्ध/सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबन्ध/सलाहकार समिति की बैठक बीसलपुर में सम्पन्न हुई है। बैठक के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय परिसर की आन्तरिक सड़क पर डाबरीकरण कर लेपन कार्य कराया जाना है। बैठक के दौरान ग्राम कर्मापुर माफी में रोड पर अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में चर्चा की गई, उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बीसलपुर को रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। विद्यालय के प्रबन्ध समिति द्वारा विद्यालय में बालक वर्ग हेतु…

पीलीभीत:मूसलाधार बारिश होने से फसलें डूबने से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गए और किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की

पीलीभीत पूरनपुरबेमौसम की बरसात से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।खेतों में फसल पूरी तरह से डूब गई है।फसल को बचाने के लिए किसानो की हर कोशिश बारिश की आगे विफल रही है।इससे किसानो ने सर्वे कराकर मुआवजा की मांग की है।लगातार पांच दिनों से बारिश के चलते चौतरफा पानी ही पानी नजर आ रहा है।खेत में भरे पानी के साथ ही घरों में भी पानी भरा हुआ है।इसके चलते किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।पानी में डूबी फसल को बचाने के लिए किसान लगे हुए…

फर्रुखाबाद: जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस

फर्रुखाबाद, 10 अक्टूबर 2022 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनको उचित दवा और सलाह दी गई lअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव जरूरी है। संस्थागत प्रसव प्रशिक्षित और सक्षम स्वास्थ्य कर्मी की देखरेख में किया जाता है। अस्पतालों में मातृ एवं शिशु सुरक्षा के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति यथा रक्त की अल्पता या एस्पेक्सिया आदि की…

पीलीभीत:विद्युत करंट से मवेशी झुलसा,चार दिनों से बिजली ठप

पीलीभीत पूरनपुर।बारिश के कारण विद्युत सप्लाई पहले से ही बाधित थी।वही गांव की अधिकांश गलियों में पानी होने के कारण विभाग द्वारा दी गई सप्लाई के चलते बिजली विद्युत पोल में स्पार्किंग करने लगी।इससे एक मवेशी बिजली करंट से झुलस गया। ग्रामीणों की सहायता से विभाग को जानकारी देकर लाइन बंद कराई गई।काफी देर बाद भी विद्युत फाल्ट नहीं पकड़ा पकड़ा जा सका। जिस पर केबल उतारकर गहनता से जांच की गई। लोहे के खंभे में उतर रही बिजली को ठीक किया गया।जिससे काफी देर तक बिजली ना आने के…

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा तहसील बीसलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रम्पुरा नौगवां का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा तहसील बीसलपुर क्षेत्रान्तर्गत अत्याधिक बारिश से हुई क्षति ग्राम रम्पुरा नौगवां का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारिश से हुई फसल क्षति को देखा गया और ग्रामवासियों से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बीसलपुर को निर्देशित करते हुये कहा कि तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल से एक सप्ताह में फसल क्षति का सर्वे कराकर नियमानुसार किसानों को हुये फसल नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामों में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त…

पीलीभीत:बारिश में महंगी हुई सब्जी,हजारों का नुकसान

पीलीभीत पूरनपुर।निरंतर हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं काश्तकारों की धान और गन्ने की फसल पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है।इसके अलावा सब्जी पैदा करने वाले किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। जिसके कारण बाजार में आने वाली सब्जी काफी महंगी हो गई है। इस दौरान क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में कई घरों में पानी गांव की गलियों में भरा पड़ा है। लोग आने जाने के लिए परेशान हैं।वहीं मवेशी भी चारा ना मिल पाने से उनके सामने भी काफी समस्याएं आ…

पीलीभीत : क्षेत्र में हुई भीषण वारिश से धान की फसल पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो जाने तथा इससे बनने वाले चावल के एफसीआई मानक के अनुरूप न बन पाने के सन्दर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन

पूरनपुर उपजिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में विगत एक सप्ताह से चल रही भीषण वारिश के कारण क्षेत्र में धान की फसल के भीगकर नष्ट व क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं को गंभीरता से प्रस्तुत किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि इस क्षतिग्रस्त धान के कारण एफसीआई मानक का चावल बनना पूर्णता असंभव है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान वहुत परेशान है, क्योंकि उसकी अधिकाश फसल डूबकर नष्ट हो गई है अथवा क्षतिग्रस्त होकर काली पड़ गयी है, जिस…

पीलीभीत : कुमारतन्य वैश्य सभा के परिवार मिलन समारोह का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 विनोद तिवारी नेदीप प्रज्ज्वलन कर किया ।

पूरनपुर कुमारतन्य वैश्य सभा के परिवार मिलन समारोह मैं इतनी भारी बरसात के बावजूद इतने अधिक संख्या में वैश्य बन्धुओं का एकत्र होना यह दर्शाता है कि समाज वाक़ई में एक जुट है और हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है और देश प्रदेश के कोने कोने से आए वैश्य समाज बंधुओं का हमारे नगर में हार्दिक स्वागत है नगर विधायक बाबूराम पासवान आज कुमार तनय वैश्य समाज के सत्तरहवें परिवार मिलन समारोह में पूरनपुर और बाहर से आए हुए अतिथियों को…

औरैया: एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में गूजी किलकारी प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

औरेया (अछल्दा ) ब्लाक के अंतर्गत सल्हूपूर निवासी श्रीकांती पत्नी हरीश चंद्र उम्र 20 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा बहु मीरा ने टोल फ्री नंबर 108 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 108 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ई जी 0192 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की तरफ चलने लगी। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग बन्द होने के कारण श्रीकांती को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट हरीकांत ने बड़ी सूझबूझ…

मुलायम सिंह यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों…

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। पिछले 10 दिन से मेदांता अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे।  नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके…

ऐसा क्या हुआ था जो रेखा ने 14 की उम्र में की थी जिंदगी ख़त्म करने की कोशिश

दिग्गज अदाकारा रेखा (Rekha) 68 साल की हो गई हैं। 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मी रेखा की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। संघर्ष उन्होंने बचपन से ही देखा है और एक बार तो ऐसा मौका आ गया था, जब उन्होंने अपनी जिंदगी ख़त्म करने का फैसला ले लिया था। जी हां, यह उस वक्त की बात है, जब रेखा की उम्र महज 14 साल थी। इस बात का खुलासा यासेर उस्मान की किताब ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है। किताब में यह भी बताया…

किच्चा सुदीप ने ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ फिल्म की तारीफ में कह दी बड़ी बात

KGF मेकर्स की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ को साउथ में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. लोगों ने इसके साउथ के बाद अब हिंदी में रिलीज होने डिमांड की थी, जिसके बाद हिंदी वर्जन को 14 अक्टूबर को मेकर्स ने रिलीज करने का फैसला किया है. इसका हिंदी ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है. इसी बीच स्टार एक्टर किच्चा सुदीप ने ‘कांतारा’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ‘फिल्म ने उन्हें निःशब्द कर दिया है.’ कन्नड़…

बरेली :पैट्रोल विवाद मे लखनऊ के कारोबारी की बरेली मे निर्मम हत्या

लखनऊ के कारोबारी की बरेली में हत्या, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के विवाद में हुई हत्या, सेल्समैन ने लखनऊ के बसंत कुंज निवासी अरविंद की गोली मारकर की हत्या, मुरादाबाद से अपने दोस्त रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, कंपनी में कार्यरत शुभम बाजपेई और हनी के साथ दो कारों से जा रहे थे लखनऊ, नेशनल हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने पेट्रोल डालने से किया इंकार, जिस पर हुआ था विवाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फरीदपुर थाना क्षेत्र के केसरपुर स्थित पेट्रोल पंप का मामला।

रायबरेली : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रायबरेली : उन्नाव ऊंचाहार रेल खंड डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कानहा रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाउन्नाव ऊंचाहार रेल खंड पर कनहा रेलवे गेट के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लाल जी का पुरवा गांव निवासी आजाद पुत्र अयोध्या प्रसाद उम्र लगभग 22 वर्ष की मौत…

राधिका आप्टे ऋतिक रोशन की फिटनेस पर हुई फ़िदा

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अक्सर अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी फिटनेस को लेकर छाए रहते हैं. अक्सर वह अपनी मस्कुलर और फिट बॉडी को सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के जरिए फ्लॉन्ट करते हैं. जिसमें वह काफी शानदार दिखाई देते हैं. फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी उनकी मस्कुलर फिट बॉडी के दीवाने हैं. उन सितारों एक नाम राधिका आप्टे ( Radhika Apte) का भी है, जो ऋतिक के फिटनेस की क्रेजी हैं. राधिका ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में इस बात…

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी ने मीटिंग कर मनाया कांशीराम परिनिर्माण दिवस

फर्रुखाबाद,आज 09 अक्टूबर 22 को जसमई दरवाजा स्थित मारिया इंटरप्राइजेज पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला अध्यक्ष के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मान्यवर कांशीराम के परनिर्माण दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएन गौतम के द्वारा की गई जिसमें आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम, जिला प्रभारी नूर अहमद, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शहजाद मंसूरी , जिला महासचिव अभिषेक कुमार गौतम , सदर विधानसभा अध्यक्ष उमेश गौतम , भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार गौतम , जिला संयोजक हरिओम बौद्ध आदि…

बरेली – आँँवला नगर में भारी बारिश में भी जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ी भीड़।

आँवला – नगर में हुजूर ताजदारे मदीना हजरत की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर सीरत कमेटी आँवला के तत्वधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस ए मोहम्मदी मस्जिद बारह बुर्जी से शुरू होकर उसके बाद सीरत कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफी व सरपरस्त सैयद आबिद अली ने परचम कुशाई की और जुलूस रवाना होकर किला अस्पताल गंज कुरैशियान होता हुआ निर्धारित मार्गो से घेर अन्नू खाँ में सलातो सलाम व दुआ के साथ समापन हुआ। जगह-जगह सभी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य रूप…