सौरभ यादव/तिल्दा-नेवरा में मातृशक्ति द्वारा गणगौर के अंतिम दिन भव्य आयोजन कर भव्य जुलूस निकाला गया मंदिर से नगर भ्रमण किया गयाहर वर्ष की भांति माहेश्वरी समाज माहेश्वरी महिला मंडल ने महेश भवन नेवरा तिल्दा में गनगोर सिंजारा का प्रोग्राम बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया महिला मंडल ने बहुत से बच्चों व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रोग्राम जैसे होजी,1 मिनट, फैंसी ड्रेस, डांस इत्यादि प्रोग्राम रखें और गणगोर माता की पूजा की और समाजिक भोग किया भाई कैलाश गांधी ने बताया की महिलाएं सुहाग की सलामती के…
Day: April 4, 2022
सीतापुर :स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया
सीतापुर : माननीय मुख्यमन्त्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ 04 अप्रैल, 2022 दिन सोमवार को प्रातः 10.00 बजे किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अर्न्तगत समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र नामांकन में अभिवृद्धि एवं पंजीकृत छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में स्कूल चलो अभियान वृहद स्तर पर आयोजित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। जिसके क्रम में आज दिनांक 04.04.2022, दिन-सोमवार को जनपद सीतापुर में स्कूल चलो अभियान के…
सीतापुर :राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार सहायता अधिकारी के द्वारा किया जाएगा
सीतापुर : जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सीतापुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0 खैराबाद) सीतापुर के प्रांगण में दिनांक 06 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में विभिन्न कम्पनियों जैसे मेक ऑग्रेनिक प्रा0लि0, पंकज इंटर प्राइजेज प्रा0लि0, नवभारत फर्टीलाइजर्स प्रा0लि0 प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें हाईस्कूल इण्टर स्नातक आई0टी0आई0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, का चयन वेतनमान 11000 से 16000 तक के पदों पर किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी…
रायपुर :चेट्री-चंड्र महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा व विशाल धार्मिक आयोजन
सौरभ यादव /तिल्दा-नेवरा.हर वर्ष की तरह चेट्री-चंड्र महोत्सव पर सिंधी समाज ने विशाल धार्मिक आयोजन, भव्य भंडारा, मोटरसाइकिल रैलियों का आयोजन किया। मगर इस वर्ष कार्यक्रमों की विशालता और दिल्ली से आये अंतरराष्ट्रीय नृत्य-समूह के धार्मिक नृत्यों की विशेष धूम भी रही। काफी समय से महोत्सव की चल रही तैयारियां रंग लायीं। लगभग एक सप्ताह से चल रहे रंगा-रंग कार्यक्रमों के बाद शुक्रवार की विशाल महिला वाहन रैली, फिर शनिवार सुबह से श्री झूलेलाल मंदिर में विशाल लंगर व मेला का आयोजन शाम तक चलता रहा। शाम को चार बजे…
फर्रुखाबाद : सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान शुरू,डीएम ने नवजात सूर्यांश को पिलाई पोलियो की खुराक
फर्रुखाबाद: नियमित टीकाकरण के दौरान किन्हीं कारणों से छूटे बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण के लिए सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ सिविल लाइन में लगे बूथ पर जिलाधिकारी संजय सिंह ने 15 दिन के सूर्यांश को पोलियो की खुराक पिलाकर किया | यह अभियान 11 अप्रैल तक चलेगा | साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रचार सामिग्री भी दी जो उनको घर घर भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के महत्त्व को समझाने के काम आएगी |इस दौरान जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों और…
शिवपुरी :रचना ने कर ली 4 माह पहले दूसरी शादी ,पहला पति मांग रहा बच्चा, रचना आई वापस करने
शिवपुरी के कोतवाली से है यहां हम आपको बता दें कि रचना धाकड़ की पहली शादी करीब 4 साल पहले सुनील धाकड़ निवासी शिवपुरी के साथ हुई थी रचना और सुनील के दो बच्चे हैं तभी महिला ने 4 महीने पहले दूसरी शादी कर ली जानकारी के अनुसार रचना धाकड़ आज कोतवाली पहुंची जहां उसने बताया कि मेरी और सुनील धाकड़ की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और हमारे दो बच्चे हैं एक बच्चा हमारा सास ससुर के साथ ग्राम गुड़ा पोहरी में रहता था और दूसरा बच्चा…
पीलीभीत:मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान का किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत में आज से स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ गांधी प्रेक्षागृह से मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण द्वारा उनके उद्वबोधन को उपस्थित छात्र/छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं अध्यापकों द्वारा देखा एवं सुना गया। इसके साथ ही साथ जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में भी टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया एवं सुनाया गया। कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिला बेसिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या…
पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बने अनुपम बाजपेई
पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री अनुपम बाजपेई को नियुक्त किया गया। ब्राह्मण चेतना परिषद के अनुपम बाजपेई के प्रदेश महामंत्री बनने पर तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव महुआ गुंन्दे निवासी अनुपम बाजपेयी को ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद की संस्तुति पर ब्राह्मण चेतना परिषद का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। अनुपम बाजपेई के ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बनने पर0 ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक बाजपेई अचलेंद्र मिश्रा अचल मोहन पांडे नरेश पाल…
पीलीभीत :समस्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मानक के अनुरूप संपन्न कराएं परीक्षा – जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ने 10वी एवं 12वी परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन कराने हेतु गूगल मीट के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट व विद्यालय के केंद्र व्यस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दिन समय पर समस्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाए और पेपर प्रारंभ होने से पूर्व एक एक केद्र पर अपने सम्मुख पेपर सील खुलवाएं। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों एवं उपस्थित…
प्रयागराज:शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का अभियान निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए-जिलाधिकारी
शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर ’स्कूल चलो अभियान’ का सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा श्रावस्ती से शुभारम्भ किया गया। जनपद प्रयागराज के सभी 2852 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर विकास खण्ड चाका में स्कूल चलो अभियान का भव्य कार्यक्रम मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति, मा0 विधायक कोरांव श्री…
शिवपुरी:मामा का बुलडोजर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामजी लाल धाकड़ के अतिक्रमण पर चला
शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला से आ रही है यहाँ हम आपको बता दें कि देहात थाना क्षेत्र में में एक साल पहले नाबालिंग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था. जानकारी के अनुसार 1 साल पहले देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका के साथ आरोपी रामजी लाल धाकड़ द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने रामजी लाल धाकड़ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया…
शिवपुरी:नो एंट्री में घुसे ट्रक को एवं टैक्स की रसीद नहीं मिलने पर बस को पकड़ा
शिवपुरी:खबर शिवपुरी के यातायात थाने से है हम आपको बता दें कि यातायात पुलिस ने एक ट्रक एवं एक बस को पकड़ा है जानकारी के अनुसार आज यातायात पुलिस द्वारा पोहरी चौराहे से नो एंट्री में घुसे एक ट्रक को पकड़ा है वही बताना होगा कि शहर में इस समय नो एंट्री का माहौल बना हुआ है आए दिन सड़क हादसों के चलते यह नो एंट्री भारी वाहनों पर लगाई गई है वहीं दूसरी तरफ टैक्स की रसीद नहीं मिलने पर एक बस को भी यातायात पुलिस ने पकड़ा है…
शिवपुरी गणगौर पूजा के दौरान हादसा:दीपक जलाते समय साड़ी में लगी आग, डॉक्टर बोले- 35% तक झुलस गया है शरीर
शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में गणगौर पूजन के दौरान हादसा हो गया। एक महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति राजवल्लभ शर्मा ने बताया कि वह घर से ऑफिस के लिए निकला था। सोमवार सुबह से ही उसकी पत्नी शशि शर्मा गणगौर पूजा की तैयारी में लगी थी। पूजा की शुरुआत में उसकी पत्नी ने दीपक जलाया। शशि की साड़ी दीपक की लौ के संपर्क में आ गई। आग देखकर पत्नी घबरा गई। घर में मौजूद सदस्यों ने आग…
शिवपुरी:लक्ष्मी खत्री को ससुरालजनी कर रहे प्रताड़ित कर रहे दहेज की मांग, शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी शादी
शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री राम स्टील संतुष्टि के पीछे से आ रही है. यहाँ हम आपको बता दें कि लक्ष्मी खत्री ने अपने ससुरालजनी पर आरोप लगाया है कि वह दहेज की मांग करते हैं एवं उसको प्रताड़ित करते हैं. जानकारी के अनुसार लक्ष्मी खत्री पुत्री धर्म सिंह राजपूत निवासी श्री राम स्टील के पास संतुष्टि कॉलोनी निवासी ने बताया कि उसके ससुरालजनी उसको प्रताड़ित करते हैं एवं उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं एवं दहेज की मांग करते है. आपको बता दें कि 6 साल…
फर्रुखाबाद:डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में हर सोमवार को होगा क्लब फुट से ग्रसित दो वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त इलाज सीएमओ ने फीता काटकर किया क्लब फुट क्लीनिक का शुभारम्भ
फर्रुखाबाद 4 अप्रैल 2022 जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर (क्लब फुट) से ग्रसित छोटे बच्चों के पंजे ठीक हो सकते हैं। यह बच्चे सामान्य तरीके से चल व खेल सकते हैं जिससे वह भी सामान्य बच्चों की तरह अपनी जिंदगी जी सकें | इसलिए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए सोमवार को सीएमओ डॉ सतीश चंद्रा ने मिरेकल फीट संस्था के साथ मिलकर क्लब फुट क्लीनिक का शुभारम्भ फीता काटकर किया |सीएमओ ने बताया कि डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में क्लब फुट…
शिवपुरी: गर्लफ्रेंड से नहीं हुई बात से नाराज बॉयफ्रेंड ने खाई चूहे मारने की दवा
शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात न हो पाने से इतना खफा हो गया कि उसने चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। युवक को गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती करोदीं निवासी 19 वर्षीय राज परिहार ने दवे स्वर में बताया कि उसकी महिला मित्र से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी इसी बात से नाराज होकर उसने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। राज ने बताया कि…
कोरबा- घर टूटने की नौबत आई तो शुरू हुआ ऐसा विरोध.. युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर कमरे में किया बंद
छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में अवैध कब्जा हटाने गई निगम की टीम और प्रशासन को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा। इस बार तो एक युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर कमरे में बंद कर लिया और कहने लगा कि कार्रवाई हुई तो खुद को जला डालूंगा। वहीं एक दूसरे ने युवक ने भी खुद को घर के अंदर बंद कर कहा कि फांसी लगाकर जान दे दूंगा। इसके बावजूद टीम ने एक नहीं सुनी और अवैध कब्जा हटा दिया है।शहर के सुभाष ब्लॉक हेलीपैड इलाके में कुछ साल…
फर्रुखाबाद:बंदरों के आतंक से प्रधान सहित कई लोग जख्मी ,एक महिला की मौत
फर्रुखाबाद मे ब्लाक मोहम्मदाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरगाव के ग्राम पिपरगांव में बंदरों का आतंक बेशुमार है लोगों के घरों से बंदर कपड़े चप्पल जूते आदि उठा ले जाते हैं लोग जब उन्हें मारने दौड़ते हैं तो बंदर एकजुट होकर उन पर दौड़ पड़ते हैं और घायल कर देते हैंमामला ग्राम पिपरागांव का है जहां पर प्रधान कुंतेश यादव अपने घर के छत पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे उसी समय अचानक बंदरों का एक झुण्ड आकर दौर पड़ा उनसे बचने के लिए जैसे ही छत से नीचे भागे…
यहां आज से जिलों की संख्या हो जाएगी दोगुनी
आंध्र प्रदेश में आज से जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 26 हो जाएगी। राज्य में नए जिले बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी आज इन 13 नए जिलों का उद्घाटन करेंगे। शनिवार रात को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि सभी नए जिले 4 अप्रैल (सोमवार) से अस्तित्व में आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण दिन पर लोगों के लिए जिला पोर्टल और हैंडबुक लॉन्च करेंगे। 24 लोकसभा क्षेत्रों के आधार पर नए जिले बनाए जा रहे हैं।…
फर्रुखाबाद : माचिस के गोदाम में आग लगने से मचा हंगामा
कायमगंज : नगर के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित माचिस की गोदाम में आग लग जाने से हलचल मच गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मोहल्ला नुनहाई गांजा भांग गली में स्व. श्याम बिहारी रस्तोगी के स्वजन का जनरल मर्चेंट का थोक कारोबार है। इसी गली में उनके एक बंद पड़े भूखंड परिसर के पास उन्हीं की एक पुरानी दुकान है। जिसका गोदाम की तरह उपयोग होता है। जिसमें माचिस का स्टाक भरा था। दुकान का एक शटर मेन रोड…
