पीलीभीत आज दिनांक 17.08.2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना जहानाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरक, मैस व महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया। थाना कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद मुंशी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी से पूछताछ की व आवश्यक निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा
Month: August 2021
मैनपुरी: प्राथमिक शिक्षक संघ की बी एस ए से हुई मुलाकात,निशुल्क पाठ्य पुस्तकों को विद्यालय तक पहुचाने की उठाई माँग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व बीएसए कमल सिंह से भेंट की तथा समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि हर वर्ष निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का उठान शिक्षकों को बीआरसी से करना पड़ता है जबकि शासन से बजट का अनुमोदन विद्यालय स्तर तक का किया जाता है ऐसे में शिक्षकों को अकारण खुद का पैसा खर्च कर किताबों का उठान करना पड़ता है और बाद में विकासखंड स्तर पर बजट का बंदरबांट कर लिया जाता है ।उन्होंने बताया कि…
मैनपुरी: आदर्श पाठ योजना हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयन होने पर हुआ सम्मान
निदेशक शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा चतुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना का परिणाम घोषित हुआ जिसमें प्राथमिक स्तर हमारा परिवेश विषय से प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका सरिता का चयन हुआ था जिसके उपलक्ष्य में कंपोजिट विद्यालय नाहिली व शिक्षिका रूबी गौतम फ़िरोज़ाबाद द्वारा विद्यालय आकर प्रधानाध्यापिका सरिता को सम्मानित किया । इस सम्मान समारोह में रूबी गौतम ने प्रधानाध्यापिका सरिता को माला पहनायी , मिष्ठान खिला कर एक पौधा भेंट करते हुए हर्ष व्यक्त किया , रूबी गौतम पूर्व में इसी विद्यालय पर कार्यरत…
जौनपुर:खुटहन विधुत तार टूटने से दो जानवरों सहित एक नौजवान की हुई दर्दनाक मौत क्षेत्र में पसरा सन्नाटा
खुटहन जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के जलालुद्दीन पुर गाँव में ४४० वोल्ट बिजली के तार टूटने से गाँव का एक नौजवान मोहम्मद फरान (२३)की दर्दनाक मौत हो गयी ,वही १० मीटर की दूरी पर एक नीलगाय व जंगली सूअर भी मरा पाया गया। सुबह होते ही गावों में हडकम्प मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद फरान खेत भरने के लिए गया था जहाँ बिजली तार से उसकी मौत हो गयी इसकी सूचना सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों के द्वारा परिजनो को दी गयी ,इस घटना से पुरे क्षेत्र…
जमानत के बाद लालू लाएंगे बिहार की सियासत में नया रंग
चारा घोटाले में 23 दिसंबर, 2017 को जेल जाने के बाद से राजद प्रमुख लालू प्रसाद चुप रहकर लगातार पर्दे के पीछे से ही राजनीति करते आ रहे थे। अब जमानत मिलने के बाद तमाम बंदिशों से मुक्त और मुखर होकर हस्तक्षेप करेंगे। लालू करीब साढ़े तीन साल तक रांची की जेल से रहने के बाद बाहर आएंगे। कोरोना के खतरे और खराब सेहत के कारण फील्ड में सक्रियता तो नहीं दिखेगी, लेकिन लालू की मौजूदगी मात्र से ही विपक्ष की राजनीति को नई धार जरूर मिलेगी। बिहार विधानसभा में…
संविधान और मौलिक अधिकारों को जब कुचला जाए तो चुप रहना पाप : सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की आजादी का 75वां वर्ष आरंभ होने के मौके पर सोमवार को लोगों से इसको लेकर आत्म अवलोकन करने का आह्वान किया कि आजादी के क्या मायने हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि जब मौलिक अधिकारों और संविधान को कुचला जा रहा हो, तब चुप रहना पाप है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को फिर से सही स्थिति में लाने की जरूरत है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित सोनिया गांधी के लेख का हवाला देते…
क्या उपेंद्र कुशवाहा फिर से दिखाने लगे तेवर
जद (यू) के बड़े नेता औपचारिक तौर पर भले ही कह रहे हैं कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन आज केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में यह खुलकर सबके सामने आ गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ उनके समर्थकों ने आरसीपी के स्वागत समारोह से दूरी बना ली। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी के पटना पहुंचने से पहले ही यह कहते हुए जहानाबाद निकल गए कि उन्हें स्वागत समारोह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।उपेंद्र…
फर्रुखाबाद : आप की यूथ विंग टीम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
फर्रुखाबाद के प्रभारी अशोक यादव जी प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष चंद्रभान जी और यूथ विंग जिला अध्यक्ष अजय राजपूत ,भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम शाक्य, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक शर्मा ,विनय मिश्रा जिला अध्यक्ष ,राजेंद्र ,रामचंद्र राजपूत नगर अध्यक्ष ,आकाश सैनी ,आदित्य शाक्य और भोजपुर विधानसभा उम्मीदवार प्रत्याशी राहुल यादव जी कार्यक्रम के संयोजक थे राज शर्मा अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी राज शर्मा काफी युवा साथियों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक खाकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पीएम की कुर्सी तक पहुंचने…
फर्रुखबाद :विश्व हिंदू परिषद द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के प्रखंड राजेपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
फर्रुखाबाद के प्रखंड राजेपुर मैं विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा श्री विनय जी की अध्यक्षता में अखंड भारत संकल्प दिवस बड़ी धूमधाम के साथ प्रखंड राजेपुर स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ Iमुख्य अतिथि के रुप में श्री सुरेश राजपूत रहे Iसर्वप्रथम जय श्री राम,भारत माता की जय,वंदे मातरम उद्घोष के साथ संगठन मंत्री श्री शुभम जी ने भगवा ध्वज लहरा कर शोभा यात्रा का आरंभ किया I.शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में बाइक व कारे मौजूद रही Iशोभायात्रा जमापुर…
फर्रुखाबाद: महारानी अवंती बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई
फर्रुखाबाद: लोधी युवा महासभा ने नगर के अनंत होटल में महारानी अवंती बाई की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट रहने को कहा समाज की तरक्की के लिए लड़कों की तरह लड़कियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने एवं एक दूसरे के सुख में शामिल होने की अपील की गई।कार्यक्रम में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर भूदेव राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अजय राजपूत, प्रधान ज्ञानेंद्र लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामविलास…
फर्रुखाबाद :कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले माध्यमिक स्कूल
फर्रुखाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में उतरने का उत्तर प्रदेश में बड़ा असर हुआ है। उत्तर प्रदेश में लगातार संक्रमण कम होने से लोगों को समय-समय पर राहत दी गई है। इसी क्रम में सोमवार से माध्यमिक स्कूल खोले गए हैं। सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोविड प्रोटोकाल के साथ स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। पहले दिन अनुपस्थिति काफी कम है लेकिन करीब सात माह बाद स्कूल खुलने से बच्चे काफी उत्साहित…
फर्रुखाबाद:सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य के आदेश का जोरदार विरोध करेंगे: युवा व्यापार मंडल
फर्रुखाबाद:व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य के तानाशाही आदेश का जबरदस्त विरोध करने का ऐलान किया है।युवा व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को गलत समय पर चलाने का फैसला लिया हैं। उन्होंने 19 अगस्त से रेलवे रोड व लोहाई रोड पर अतिक्रमण अभियान को शुरू करने का फरमान जारी किया है।जबकि 22 अगस्त को रक्षा बंधन का महत्वपूर्ण त्योहार है तमाम छोटे दुकानदार अपनी रोजी रोटी के लिए फुटपाथ पर राखी की दुकाने लगाए है।…
फर्रुखाबाद : पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद ने सदर विधानसभा से ठोंकी ताल
फर्रुखाबाद : पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें रविवार को बिना जिला संगठन की मौजूदगी के फर्रुखाबाद सदर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी| जिससे उन्होंने साबित कर दिया संगठन होनें ना होनें से उन पर कोई फर्क नही पड़ता आज भी जिला कांग्रेस उनके इशारे पर ही चलती है|फतेहगढ़ डीएम आवास के निकट मिर्ज़ा वसीम बेग के आवास लाल कोठी सिविल लाइन्स पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया| उन्होंने कहा कि तीसरी बेब कोरोना की आने वाली…
पीलीभीत: थाना पूरनपुर में पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें हुई बरामद।
पीलीभीत: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, पीलीभीत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पूरनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित वारण्टी की गिरफ्तारी अभियान चलाए जाने वाले विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 16 08.2021 को थाना पूरनपुर से उ0नि0 श्नी योगेन्द्र सिंह मय हमराही का0 1571 धीरज मलिक व का0 929 टिन्कू चौधरी व का0 1216 श्रीप्रकाश के द्वारा अभियुक्त 01. फैय्याज पुत्र मजीद अहमद निवासी ग्राम गजरौला जप्ती थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, 02. मो0 हबीब पुत्र अली शेर निवासी ग्राम घाटमपुर थाना पूरनपुर जनपद…
पीलीभीत: पंडित राम अवतार शर्मा जी की पुस्तक की वक्ताओं ने की सराहना।
देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा की पुस्तक का विमोचन आज विधायक बाबूराम पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें भक्ति रचनाओं की बहुलता है और इस पुस्तक को पूजा घर में रखकर पूजा की जा सकती है। कार्यक्रम में सबसे पहले पूजा अर्चना करके शिव शक्ति धाम मंदिर स्थित हनुमान जी को पुस्तक समर्पित की गई। पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम ने पूजन अर्चन कराया गया।…
पीलीभीत: लाल बाबा की बरसी पर किया गयाअखण्डपाठ एवं विशाल भण्डारा का आयोजन
पूज्य संत रामदास उर्फ लाल बाबा महाराज की पुण्यतिथि ( बरसी ) के उपलक्ष्य में चल रहे अखण्डपाठ का पूर्ण आहुति देकर समापन हुआ। अखण्डपाठ के समापन के बाद आश्रम पर भण्डारा आयोजित किया गया।पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम अमरैया कलां में प्रसिद्ध व प्राचीन लाल बाबा का आश्रम स्थित है। मन्दिर आस्था का बहुत बड़ा केन्द्र है। इस पर आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। मनोकामनाएं पूर्ण होने से श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है। ग्राम महादिया के पंडित सन्तोष शुक्ला ने महाराज की बरसी पर 15 अगस्त…
महिला चिकित्सालय(डफरिन) में बने वैक्सीनेशन सेंटर व चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सोमवार को महिला चिकित्सालय(डफरिन) में बने वैक्सीनेशन सेंटर व चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात चिकित्सा कर्मियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रोजना कितने लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए सेंटर पर आ रहे है। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लोगो के बैठने के लिए सेंटर में समुचित व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिये है साथ ही शुद्ध पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया…
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के दबे-कुचले एवं पीड़ित समुदाय को न्याय प्रदान के लिए आयोग में शुरू हुई सुनवाई
उ0प्र0/लखनऊः राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के दबे-कुचले एवं पीड़ित समुदाय को न्याय प्रदान करने के लिए आयोग में सुनवाई प्रारम्भ कर दिया है। इस क्रम में आज राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, श्री जसवन्त सैनी द्वारा पिछड़े वर्गों के लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कुल 19 शिकायती वादों की सुनवाई की गयी।आयोग में श्री शिवबीर सिंह यादव बनाम निदेशक, बेसिक शिक्षा उ0प्र0 का प्रकरण सुना गया। इस वाद में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में आरक्षित पिछड़ी जाति के अभ्यार्थियों को 5…
शादी की तस्वीर शेयर की रिया कपूर ने
फिल्म निर्माता ( अनिल सुनीता कपूर की बेटी) रिया कपूर ने बड़ी ही सादगी से शादी की। हर किसी को उनकी दुल्हन वाली तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है।वीरे दी वेडिंग के निमार्ता ने सोमवार को इंतजार खत्म कर दिया जब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण बुलानी के साथ अपनी पहली शादी की तस्वीर साझा की। रिया ने अपने पति को एक नोट भी लिखा, जिसमें रिया ने करण को अपना सबसे अच्छा दोस्त कहा। इस जोड़े ने शनिवार, 14…
ये सपोर्टिंग एक्टर्स चुरा ले गए सारी लाइमलाइट,लीड कैरेक्टर पर भारी पड़े
बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर फोकस मूवी के हीरो और हीरोइनों पर ही किया जाता है। दर्शक भी अक्सर तभी सिनेमा हॉल जाना पसंद करते है जब उनके फेवरेट एक्टर की कोई मूवी आई हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम देखने तो जाते है अपने फेवरेट को लेकिन फिल्म का कोई और किरदार हमारा दिल जीत लेता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में है जिसमें लीड कैरेक्टर से ज्यादा लाइमलाइट सपोर्टिंग कैरेक्टर को मिल जाती है। आज हम बात करने वाले हैं ऐसे ही कुछ सपोर्टिंग एक्टर्स…
