शाहगंज(जौनपुर): मामला सदन में पहुंचने के बाद स्वास्थ विभाग और प्रशासन हरकत में आया और ताबड़तोड़ नगर के पांच अस्पतालों पर विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होमों को चेतावनी भी दे दी की या तो ऐसे लोग अस्पताल बन्द कर दें या फिर नियम कायदे के अनुसार चले।छापेमारी की कार्यवाई से निजी नर्सिंग होमो और अस्पतालों में सोमवार और मंगलवार को भी हड़कम्प मचा रहा।बताते चले सोमवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर रफीक फारूकी और तहसीलदार अभिषेक राय सहित पुलिस बल की मौजूदगी…
Month: March 2021
इंदौर में दिखा अजीबोगरीब क्रिकेट मात्र 2.4 ओवर में ही खत्म हुआ मैच
यूँ तो क्रिकेट को अनिश्चितताओ का खेल कहा जाता है, लेकिन कई बार मैच के दौरान ऐसे-ऐसे कारनामे हो जाते हैं, जो कभी सोचा भी न हो, जी हाँ एक ऐसा ही मैच इंदौर के मैदान पर खेला गया, जिसका परिणाम काफी चौकाने वाला रहा। महज 2.4 ओवर में ही खत्म हुआ मैच दरअसल हम बात कर रहें हैं, वुमन सीनियर वनडे ट्रॉफी की जहाँ पर मध्यप्रदेश और नागालैंड के बीच इंदौर के मैदान पर वनडे मैच खेला गया। मैच का हाल कुछ ऐसा रहा नागालैंड की पुरी पारी मात्र…
ऑस्ट्रेलिया में समाचार के भुगतान के लिए फेसबुक और न्यूज कॉर्प के बीच हुआ समझौता
फेसबुक और ‘न्यूज कॉर्प’ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में खबर के वास्ते भुगतान करने के लिए नया समझौता करने की घोषणा की. ऑस्ट्रेलिया की संसद ने करीब तीन सप्ताह पहले एक कानून पारित किया था, जिसके तहत डिजिटल कम्पनियों का खबरें दिखाने के लिए भुगतान करना अनिवार्य हो गया है. न्यूयॉर्क स्थित ‘न्यूज कॉर्प’ विशेष तौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में समाचार देता है. उसने कहा कि उसने फेसबुक के साथ कई साल का एक समझौता किया है. यह समझौता गूगल के साथ पिछले महीने किए गए समझौते से…
मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को भी मिलेगी MLAs की तरह सुविधा, समस्याएं सुलझाने के लिए बनेगी समिति
मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा की पात्रता भी मिलेगी। विधायकों व पूर्व विधायकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए समिति भी बनाई जाएगी। इसके लिए कार्रवाई करने के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार को पूर्व विधायकों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा…
अश्विन बोले- ऋषभ पंत ने मुझे निराश किया, DRS के लिए अकेला दोषी नहीं हूं
ऑस्ट्रेलियाई दौरे से गेंद से शानदार वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के साथ डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लेने में विराट कोहली के कई मौकों पर असफल साबित हुए हैं. अश्विन ने यह स्वीकार किया कि भविष्य में वह डीआरएस लेने की अपनी क्षमताओं को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि डीआरएस (DRS) की खराब कॉल में सारा दोष उनका ही नहीं है. उन्होंने कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ‘उन्हें निराश किया’ है. अश्विन ने कहा…
पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज
लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया। लोकसभा में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू लॉकडाउन के समय गरीब और प्रवासी मजदूर परेशान…
इमरान खान सरकार देश चलाने में ‘असमर्थ’: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट
पिछले दो महीनों से कॉमन काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (CCI) की बैठक बुलाने में अपनी विफलता पर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार को फटकार लगाई। जियो न्यूज के मुताबिक, जस्टिस काजी फौज इसा के साथ दो सदस्यीय खंडपीठ में स्थानीय निकाय चुनाव मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के खिलाफ शीर्ष अदालत का असंतोष सामने आया। उस जनगणना को रेखांकित करना देश को चलाने के लिए एक बुनियादी आवश्यकता थी, न्यायमूर्ति ईसा ने कहा, “क्या जनगणना के परिणाम जारी करना सरकार की प्राथमिकता नहीं…
श्रीलंका में अल्पसंख्यक मानवाधिकारों को लेकर चिंतित पाकिस्तान, बुर्के पर रोक लगाने के लिए निंदा की
पाकिस्तान के राजदूत ने श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की श्रीलंका सरकार के फैसले की सोमवार को आलोचना की और कहा कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के ‘विभाजनकारी कदम’ न केवल मुसलमानों की भावनाओं को आहत करेंगे, बल्कि द्वीप राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में व्यापक आशंकाओं को भी मजबूत करेंगे। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद खट्टक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तीन दिन पहले श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरत वीरासेखरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते…
संसद चली तो अब सांसद नदारद लेकिन सरकार ने आधा दर्जन विधेयक पेश कर अपने विधायी एजेंडे को दी स्पीड
पक्ष और विपक्ष में बनी राजनीतिक सहमति के अनुरूप पेट्रोल-डीजल और किसानों के मुददे पर संसद में चल रहा गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ संसद के दोनों सदन सुचारू रूप से चलने शुरू हुए हैं। हालांकि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ की खाली बेंचें राजनीतिक पार्टियों की चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी की गवाही दे रही हैं। वहीं सरकार के विधायी कामकाज के एजेंडे ने गति पकड़ ली है। पहले ही कार्यदिवस पर सरकार ने विधेयकों को पेश करने की झड़ी लगा दी। लोकसभा में दिल्ली…
सचिन ने 9 साल पहले रचा था इतिहास, लम्बे इंतजार के बाद पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक
महान क्रिकेटरों में शामिल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2012 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करते हुए इतिहास रचा था और विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। सचिन के लिए ये शतक आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें एक साल तक इंतजार करना पड़ा लेकिन एशिया कप के दौरान ये इंतजार खत्म हुआ और सचिन 100 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन का वनडे में 49वां और अंतिम शतक था। वहीं इस फार्मेट में बांग्लादेश के…
बढ़ेंगे दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार, एलजी की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक संसद में पेश हो गया। गृह राज्यमंत्री जी.कृष्ण रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक-2021 को पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली के उप राज्यपाल की भूमिका और कुछ अधिकारों को परिभाषित किया गया है। माना जा रहा है कि विधेयक पारित होने के बाद उप राज्यपाल के अधिकारों में वृद्धि होगी। ऐसे में दिल्ली की अरविंवद केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच टकराव बढ़ना तय है। ध्यान…
रोहित शर्मा की होगी तीसरे टी20I में वापसी, धाकड़ बल्लेबाज को देना होगा अपना बलिदान
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चल रही 5 मैचो की मौजूदा टी -20 सीरीज का तीसरा मैच 16 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम में ओ पनिंग बल्लेबाजो के चयन को लेकर काफी दुविधा हो गई है। दरअसल पिछले दोनो टी -20 मुकाबलो में टीम इंडिया के ओ पनिंग बल्लेबाज अच्छा प्रर्दशन नहीं कर पाए हैं ऐसे में देखना यह रहेगा की टीम इंडिया तीसरे टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा को मौका…
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं विकास निगम द्वारा ऋण राशि कि किस्तों को जमा नहीं कर सके जिसकी अदायगी करने एवं लाभार्थी हित के दृष्टिगत वर्तमान सरकार द्वारा नवीन एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है
पीलीभीत उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु संचालित (पं0 दीनदयाल स्वरोजगार योजना (एस0सी0पी0) एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की (अनुविनि योजना) (यथा वाहन योजना/टर्मलोन योजना/ई0 रिक्शा योजना) योजनाओं के अन्तर्गत ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी, परन्तु उक्त योजनान्तर्गत किन्ही कारणवंश बकायेदारों द्वारा अभी तक अपनी देय ऋण राशि की किश्तों को जमा नही कर सके है और उन पर ऋण अवधि के उपरान्त भी मूलधन पर दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्वि ब्याज की गणना करते हुये कुल बकाया…
ग़ाज़ीपुर:सहीद सुरेद्र कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उमड़ा जन सैलाब
गाजीपुर: मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव निवासी सेना के जवान सुरेन्द्र कुशवाहा(40) का राजस्थान के जोधपुर के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। आज उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुँचा। शव पहुचते ही पूरा गांव शहीद सुरेंद्र कुशवाहा अमर रहें के नारे से गूंज उठा। निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष आशा देवी व उनके पति विजय सिंह यादव ने शहीद को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विजय सिंह यादव ने कहा कि हमें शहीद सरेंद्र कुशवाहा के शहादत पर गर्व है। जब यह…
पीलीभीत: प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म के माध्यम से पर्यटन को दे रही है बढावा।
पीलीभीत उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति को समेटे हुए टूरिज्म का बड़ा केन्द्र है, यहां परम्परा से लेकर पौराणिकता की झलक देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उ0प्र0 पर्यटन नीति घोषित किया है। प्रदेश में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत प्राकृतिक एवं वन क्षेत्र में मौजूद रमणीक स्थलों पर वन व पर्यटन विभाग मिलकर ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से सम्बंधित क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। ईको-टूरिज्म पाॅलिसी…
प्रयागराज-विभिन्न योजनाओं के बकायेदार ‘‘नवीन एक मुश्त समाधान योजना’’ का उठायें लाभ
प्रयागराज-योजना के अन्तर्गत 30 अप्रैल तक बकायेदारों को दण्ड ब्याज, चक्रवृद्वि ब्याज की प्रदान की जायेगी छूट.उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, प्रयागराज में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं में जैसे अनुविनि योजना, मार्जिन मनी ऋण योजना, ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’’, लघु ऋण योजना आदि योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति, जो बकायेदार चल रहे है, उनके लिए शासन/निगम द्वारा ‘‘नवीन एक मुश्त समाधान योजना’’ 10 मार्च से 30 अप्रैल, 2021 तक बढ़ायी गयी है, जिसमें बकायेदार को दण्ड ब्याज, चक्रवृद्वि ब्याज आदि की छूट प्रदान…
बरेली – भाजपा युवा नेता यशवंत सिंह लोधी ने ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े की दुकान शर्मा कलेक्शन का हुआ शुभारंभ।
आँवला – आँवला शहर के रामनगर रोड यूनियन बैंक के पास ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े की दुकान शर्मा कलेक्शन का शुभारंभ रविवार को हुआ दुकान का शुभारंभ वैदिक विधि से पूजा पाठ कर ग्राहकों के लिए खोला गया शर्मा कलेक्शन के के प्रबंधक अमन शर्मा ने बताया इस दुकान में नामी ब्रांडेड कंपनियों के लेडीस जेंट्स और बच्चों के सभी रेंज की रेडीमेड कपड़े सहित अन्य सामान कम कीमत पर उपलब्ध है उन्होंने आंवला विकास के पथ पर अग्रसर है आप लोग ब्रांडेड कपड़ों की मांग करने लगे हैं शर्मा कलेक्शन…
बरेली: सपा और बसपा की सरकारो ने केवल अपना पेट भरने का काम किया – विधायक पप्पू भरतौल।
आँवला – बिथरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी व संगठन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल जी ने बिथरी विधानसभा के ग्राम भंडरिया लहिया सरकड़ा सैदपुर कुर्मियान में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की सपा और बसपा की सरकारो ने केवल अपना पेट भरने का काम किया है जनता के विकास के लिए आये रुपयों का बंदरबांट किया है सपा बसपा की सरकारों ने जनता के ऊपर फर्जी मुकदमे लिखवाए लेकिन विकास नहीं किया और केन्द्र व प्रदेश की…
फर्रुखबाद : हिंदू महासभा गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने गंगा के किनारे बने गड्ढो को भरा
फर्रुखबाद : हिंदू महासभा गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर पांचाल घाट पर बने गड्ढों को भरा .जिनको माघ के मेले में बाहर से आए कल्पवासियों ने किया था.यहां आय दिन उन गड्ढों में गाय ओर छोटे गोवंश नंदी अन्य जानवर फंस जाते थे. 2 मार्च को भी एक गाय उसमें फंस गई थी.जिसे निकालने के बाद उसकी मृत्यु हो गई. यहां सगठन ने जिलाधकरी से इन गड्ढों को भरने की मांग की है. यहां जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महामंत्री…
बाराबंकी: 35 बटालियन अहमदपुर ने जीता रोमांचक भरा फाइनल मैच
बाराबंकी: GMC किंतूर के द्वारा मरहूम आसिफ की याद में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमे सपा युवजन सभा जिला सचिव जावेद अंसारी ने मैच का सुभारम्भ किया और उनके द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को पुरूस्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट से आपसी भाई चारा बढ़ता है खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है क्रिकेट अनिश्चितताओ का खेल है जिसमे काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलता है इस खेल के माध्यम से संघर्ष करने की छमता बढ़ती है…
